Mumbai

कांग्रेस नेताओं के प्रयास से कुरार विलेज की सड़कों का आज रात से दुरुस्तीकरण

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
पिछले दिनों हुई भारी बारिश के चलते मनपा पी/उत्तर विभाग अंतर्गत मालाड पूर्व के कुरार विलेज की सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। सड़कों पर जगह-जगह खड्डे पड़ गए है। लकी डेरी से लेकर अप्पा पाड़ा और गांधी नगर तक सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है।
कुरार की सड़कों की खराब स्थिति के चलते एंबुलेंस सहित छोटे वाहनों का चलना मुश्किल है, जिसकी वजह से खासकर मरीजों का समय पर अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत होती है। कुरार के रास्तों की दयनीय स्थिति को देखते हुए कांग्रेस के मुंबई महासचिव जयकांत शुक्ला व उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह मनपा के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर तत्काल रास्ते के रिपेयरिंग की मांग की।
इसी सिलसिले में मंगलवार को मुंबई कांग्रेस महासचिव जयकांत शुक्ला, उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के उत्तर पश्चिम जिला अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, सेवादल के दिंडोशी तालुका अध्यक्ष पंकज राय, अश्विन वोरा, गिरीश चौबे, करियाप्रसाद यादव, रवि ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मनपा पी उत्तर विभाग के सहायक आयुक्त किरण दिघावकर से मिलकर तत्काल रोड के मरम्मत की मांग की। जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मनपा सहायक आयुक्त किरण दिघावकर ने मंगलवार की रात को ही रिपेयरिंग का आदेश दिया।
इस संबंध में जयकांत शुक्ला ने बताया कि, आज 8 अगस्त की रात से ही कुरार की सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा। पहले चरण में रमेश होटल से अप्पा पाड़ा (जीजा माता स्कूल) तक कार्य किया जाएगा।

Related posts

अप्पा पाड़ा अग्निकांड पीड़ितों के साथ हुई वादाखिलाफी के विरोध में रविवार को कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

newsstand18@

Celebrating 25 years since Rally Australia’s first WRC inclusion

newsstand18@

श्री रामजी की बाललीला सुन भावविभोर हुए रामभक्त

newsstand18@