Uttar Pradesh

चर्चित साहित्यकार और पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव के जन्मदिन पर वाराणसी में पौधारोपण

जन्मदिन व वर्षगांठ जैसे महत्वपूर्ण दिनों पर पौधारोपण कर दी जा सकती है समाज को नई दिशा: पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
वाराणसी।
पर्यावरण की रक्षा के लिए जरुरी है कि हम इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने के साथ पौधारोपण को जीवन के विभिन्न महत्वपूर्ण दिनों से जोड़ें। भारतीय परंपरा में पेड़-पौधों को परमात्मा का प्रतीक मान कर उनकी पूजा का विधान बनाया गया है। हमारी साँसें चलती रहें, इसके लिए ऑक्सीजन बेहद जरुरी है। ऐसे में जन्मदिन व विवाह वर्षगांठ जैसे जीवन के महत्वपूर्ण दिनों को विशेष बनाने के लिए पौधारोपण कर समाज को नई दिशा दी जा सकती है। उक्त उद्गार चर्चित ब्लॉगर, साहित्यकार एवं वाराणसी क्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने स्वदेशी समाज सेवा समिति द्वारा अपने 46वें जन्मदिन पर वाराणसी में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में व्यक्त किये।
स्वदेशी समाज सेवा समिति, फिरोजाबाद के तत्त्वावधान में वाराणसी में मकबूल आलम रोड स्थित पी. एंड टी. कॉलोनी में आयोजित उक्त कार्यक्रम में रुद्राक्ष, तुलसी, बादाम, नीम, शरीफा, नींबू, आंवला, आम, अमरुद, बेल, गूलर, इमली इत्यादि के फलदार, औषधीय, छायादार वृक्षों, बेल व पुष्प सहित 46 पौधों का रोपण कर धरा को हराभरा एवं पर्यावरण को शुद्ध बनाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष प्रो अजब सिंह ने कहा कि, वर्तमान परिस्थितियों में जब वन क्षेत्र का निरंतर ह्रास होता जा रहा है तब संपूर्ण समाज को इस तरह के आयोजनों से सीख लेने की आवश्यकता है। संगठन मंत्री श्री कमल किशोर यादव ने कहा कि सम्पूर्ण धरा और प्रकृति को सुरक्षित व संतुलित रखने हेतु हमें पौधारोपण के प्रति लोगों को सजग बनाना होगा। स्वदेशी समाज सेवा समिति के संस्थापक सचिव विवेक यादव ‘रुद्राक्ष मैन’ ने कहा कि मानवीय जीवन में आ रहे बदलाव ने एक बार फिर से लोगों को पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के प्रति सचेत किया है। श्रीमती सरला यादव, कमल किशोर, शुभकांत, सर्वेश, पुनीत, विवेक यादव, श्रीकांत पाल, अखिलेश यादव सहित तमाम पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

Related posts

Funny Videos Accident Compilation 2014 HQ – Funny Sport Fails

newsstand18@

विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक

newsstand18@

समाज सुधार कोशिशों के‌ लिए याद किया जाएगा राबे हसन नदवी को

newsstand18@