News Uttar Pradesh

वाराणसी परिक्षेत्र के साथ – साथ प्रयागराज परिक्षेत्र की कमान भी संभालेंगे कृष्ण कुमार यादव

भारतीय डाक सेवा के 2001 बैच के अधिकारी हैं कृष्ण कुमार यादव

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
वाराणसी
। भारतीय डाक सेवा के अधिकारी श्री कृष्ण कुमार यादव अब प्रयागराज डाक परिक्षेत्र के नए पोस्टमास्टर जनरल होंगे। श्री यादव सम्प्रति वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल हैं और इसके साथ-साथ प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल का अतिरिक्त चार्ज भी देखेंगे। भारतीय डाक सेवा के वर्ष 2001 बैच के अधिकारी श्री कृष्ण कुमार यादव इससे पहले प्रयागराज परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं पद पर फरवरी 2012 से मार्च 2015 तक कार्य कर चुके हैं। प्रयागराज परिक्षेत्र के अधीन प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, अमेठी जनपद शामिल हैं।
पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों से परिक्षेत्र में डाक सेवाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने सभी से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अधिकाधिक लोगों को जोड़ते हुए स्टाफ से कस्टमर फ्रेंडली एप्रोच अपनाने को कहा। विभिन्न योजनाओं की नियमित मानिटरिंग करते हुए जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष कैम्प आयोजित करते हुए वित्तीय समावेशन को बढ़ाने पर जोर दिया।
गौरतलब है कि श्री कृष्ण कुमार यादव वरिष्ठ हिन्दी साहित्यकार, लेखक और ब्लाॅगर भी हैं और विभिन्न विधाओं में उनकी सात पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। देश – विदेश में तमाम संस्थाओं द्वारा शताधिक सम्मान भी उन्हें प्राप्त हो चुके हैं। एक कुशल व संवेदनशील प्रशासक के रूप में लोकप्रिय कृष्ण कुमार यादव इससे पूर्व सूरत (गुजरात), लखनऊ, कानपुर, अंडमान -निकोबार द्वीप समूह, प्रयागराज, जोधपुर (राजस्थान), वाराणसी में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं।

Related posts

‘ढाई आखर’ पत्र लेखन प्रतियोगिता में विजेताओं को मिलेगा 5 से 50 हजार रूपये तक का पुरस्कार, अंतिम तिथि 14 दिसम्बर- पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@

Best Funny Wins & Fails Compilation February 2015

newsstand18@

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल ने ‘डाक चौपाल’ पर जारी किया विशेष आवरण एवं विरूपण

newsstand18@