Mumbai

कालबादेवी ट्रैफिक समस्या पर भारत मर्चेंट चेंबर का यातायात अधिकारी के साथ विचार विमर्श

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
व्यापारिक क्षेत्र कालाबादेवी पूरी मुंबई का दिन भर ट्रैफिक भरा रहने वाला इलाक़ा है। यहाँ सभी तरह के थोक व्यापार हैं। जिसकी वजह से दिन में ट्रैफिक मैनेज करना एक कठिन कार्य है। क्योंकि यहां सुबह में उपनगर से व्यापारी अपनी दुकान व ऑफिस कार / टैक्सी से आते हैं और रात को घर के लिए वापसी होती है।
वर्तमान मे कालबादेवी ट्रैफिक प्रभाग के अंर्तगत भूलेश्वर, कालबादेवी, दादीसेठ, ज़वेरी बाज़ार, अब्दुल रहमान स्ट्रीट, क्रोफ़ोर्ड मार्केट, मुम्बादेवी मन्दिर जैसे अत्यंत भीड़ भाड़ वाले इलाक़े है। कालबादेवी ट्रैफिक विभाग इस समस्या को दूर करने के लिए इस एरिया में ज़्यादा से ज़्यादा पे एंड पार्क बनाना चाहता है। यह बात कालबादेवी ट्रैफिक विभाग के इंचार्ज नितिन गायकवाड़ ने भारत मर्चेंट्स चेम्बर द्वारा आयोजित व्यापारियों से मिलिए कार्यक्रम में कही। इससे पहले चेम्बर अध्यक्ष नरेंद्र पोद्दार ने नितिन गायकवाड़ का स्वागत करते हुए कहा कि कालबादेवी से कम दूरी सीएसटी, चर्चगेट के लिये कोई भी टैक्सी जाने के लिए तैयार नहीं होती। जिससे बुजुर्गों, महिलाओं, व्यापारियों को काफ़ी परेशानी होती है। गायकवाड़ ने कहा कि यहां सभी पुरानी बिल्डिंग स्टैंड अलोन है। जिनमे कोई पार्किंग की व्यस्था नहीं है। अभी बनने वाली नई बिल्डिंग में महानगर पालिका शर्तिया पार्किंग की व्यवस्था कर रही है।
चर्चा में भाग लेते हुए उपाध्यक्ष मनोज न जालान ने कहा की ट्रैफिक विभाग को नए-नए प्रयोग करने चाहिये। तथा ट्रैफिक मैनेजमेंट में एक्सपर्ट की भी सलाह लेनी चाहिये। सम्माननीय मंत्री अजय सिंघानिया ने अपनी आप बीती सुनाते हुए कहा कि कैसे एक टैक्सी वाले उन्हें टैक्सी में बैठा कर गंतव्य स्थान नहीं ले जाकर कही ओर ले जाने का प्रयास किया। इस पर गायकवाड़ ने कहा कि बढ़ती वाहनो की संख्या के मुक़ाबले स्टाफ की काफ़ी कमी है। ट्रस्टी राजीव सिंगल ने सुझाव देते हुए कहा की इस एरिया में पुरानी वाडीयो/धर्मशालाओं में पे एंड पार्क बनाए जाने का प्रयास करना चाहिये। क्योंकि वहाँ कुछ खुली जगह होती है। इस अवसर पर नवीन बगडीआ, विष्णु केडिया, आनंद प्रकाश गुप्ता, विजय लोहिया, योगेन्द्र राजपुरीया, श्रीप्रकाश केडिया, राधेश्याम जालान, आनंद केडिया, विनोद गुप्ता आदि व्यापारीयों ने भी चर्चा में भाग लिया।

Related posts

आशिर्वाद फाऊँडेशन द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह

newsstand18@

Skipper again boosted for first England goal after win

newsstand18@

United news and transfers Valencia rejected €2 millions

newsstand18@