Entertainment Uttar Pradesh

नोएडा फिल्म फेस्टिवल को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले कैलाश मासूम और उदित नारायण

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
नोएडा।
नॉएडा फ़िल्म फ़ेस्टिवल के संबंध में आज फ़िल्म निर्माता निर्देशक कैलाश मासूम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ निवास पर मुलाक़ात की।
मुख्यमंत्री ने तक़रीबन 45 मिनट तक समय दिया फ़िल्मसिटी और ज़ेवर एयरपोर्ट को लेकर काफ़ी देर तक बात हुई। मुख्यमंत्री योगी जी ने खुश होकर कैलाश मासूम और उदित नारायण को प्यारा सा गिफ़्ट भी प्रदान किया।
कैलाश मासूम ने कहा कि बहुत जल्द “नॉएडा फ़िल्म फ़ेस्टिवल” की शुरुआत होगी। साथ ही बॉलीवुड के कलाकारों तथा उससे जुड़े लोगों को “उत्तर प्रदेश कलाश्री अवार्ड” से सम्मानित किया जाएगा इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए पत्र दिया। कैलाश मासूम ने कहा कि नॉएडा फ़िल्म फ़ेस्टिवल और उत्तर प्रदेश कलाश्री अवार्ड से नई फ़िल्मसिटी को मज़बूती मिलेगी और जनता के बीच भी नया उमंग और उत्साह पैदा होगा।

Related posts

श्री अन्न’ (मिलेट्स) पर जारी विशेष आवरण से देश-दुनिया में होगी इनकी ब्रांडिंग और प्रचार: पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@

नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव से सामाजिक संगठन सदस्यों की शिष्टाचार भेंट, जनसेवा और संघर्ष पर हुई विस्तृत चर्चा

newsstand18@

M-Sport Hits 250 At Happy Hunting Ground

newsstand18@