Mumbai

नायगांव के पारसनाथ नागरी बिल्डिंग में आवारा कुत्तों का आतंक

मुंबई। मुंबई से सटे नायगांव के लोग इन दिनों आवारा कुत्तों से परेशान हैं। कुत्ते खाने का सामान देखकर किसी भी व्यक्ति पर टूट पड़ते हैं। खासकर बुजुर्गों को आए दिन इनके हमले का शिकार होना पड़ता है।
इस संबंध मे समाजसेवी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि, कुत्ते दूध और ब्रेड का हाथ मे थैला देखकर ऊपर चढ़ जाते हैं, जिससे बुजुर्ग जमीन पर गिर जाते हैं। कई बार तो यह काट भी लेते हैं। उन्होंने बताया कि, हाल ही में आवारा कुत्तों ने श्रीमती तारा देवी को नीचे गिरा दिया था, जिससे उन्हें कई जगह चोट लग गई। पहले से ही बीमार चल रही श्रीमती तारा देवी को कुत्तों की वजह से अब ज्यादा ही तकलीफ होने लगी है।
उन्होंने बताया कि, कोर्ट के एक आदेश के अनुशार सभी सोसायटियों मे स्ट्रीट डॉग के शेल्टर हाऊस होना चाहिए, लेकिन पारसनाथ नागरी बिल्डिंग सोसायटी मे शेल्टर हाऊस नही होने से लोगों को कुत्तों से खासा दिक्कत हो रहा है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी दिनेश प्रताप सिंह ने संबंधित अधिकारियों से बिल्डर और सोसायटी के अध्यक्ष पर कारवाई की मांग की है।

Related posts

Funny Videos Accident Compilation 2014 HQ – Funny Sport Fails

newsstand18@

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मुंबई में भव्य महाआरोग्य शिबीर का आयोजन

newsstand18@

बंबई यार्न मर्चेंट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित

newsstand18@