Mumbai News

सिंधुदुर्ग किले में नौसेना दिवस

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
भारतीय नौसेना दिवस पर महाराष्ट्र के गौरव छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन करने आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंधुदुर्ग किले पर पधार रहे हैं। प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस स्वयं उपस्थित रहेंगे।
महाराष्ट्र की जनता के लिए यह गौरव की बात है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के अराध्य देव छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा निर्माण कराए गए सिंधुदुर्ग किले में नौसेना दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इस किले को देश का पहला समुद्री सुरक्षा रक्षक किला माना जाता है।
बता दें कि हमारे देश में हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।1971 के युद्ध में कराची बंदरगाह पर हमले की बरसी के दिन यह दिवस मनाया जाता है।
सिंधुदुर्ग किला अरब सागर में बना है। 1964 में छत्रपति शिवाजी महाराज ने कोंकण तट पर इसका निर्माण करवाया था। यह किला इतना सुरक्षित था कि बिना आज्ञा किसी के लिए अंदर जाना संभव नहीं था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में महाराष्ट्र और छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति प्रेम और सम्मान का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है, कि बीते साल नौसेना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौसेना के नए ध्वज मे सेंट जॉर्ज के क्रॉस को हटाकर छत्रपति शिवाजी महाराज की मोहर को शामिल किया।

Related posts

नए संसद भवन पर विपक्ष के रुख पर योगी आदित्यनाथ ने कहा, विपक्ष द्वारा इस तरह की बयानबाजी अशोभनीय

newsstand18@

सोनीपत में “जीवनदाता हर्बल क्लीनिक”, “जीवनदाता हर्बल मॉल” एवं “जीनदाता पंचकर्मा” की शुरुआत

newsstand18@

देश भर में 16 लाख से अधिक नवोदयन्स का नेटवर्क समाज को नई दिशा देने के लिए तत्पर: पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@