Mumbai

सांसद गोपाल शेट्टी की निधि से निर्मित राजमाता जिजाऊ चौक का देवेन्द्र फड़नवीस के हाथों उद्घाटन

मुंबई। राजमाता जिजाऊ जयंती की पूर्व संध्या पर बोरीवली पूर्व में एक बहुत ही भव्य राजमाता जिजाऊ चौक का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। सांसद गोपाल शेट्टी के प्रयासों से बने राजमाता जिजाऊ चौक का उद्घाटन करने के लिए राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस और मुंबई भाजपा अध्यक्ष विधायक एड.आशीष शेलार उपस्थित थे। वहीं विधान परिषद समूह नेता वि. प्रवीण दरेकर, सुनील राणे, मनीषा चौधरी समेत कई जाने-माने अभिनेता, विचारक, सामाजिक कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा कि आज से हम उद्यान सम्राट गोपाल शेट्टी को प्रेरणा सम्राट कहेंगे। क्योंकि उत्तर मुंबई में सांसद गोपाल शेट्टी ने प्रेरक महापुरुषों की प्रतिमाएं बनाकर उत्तर मुंबई के नागरिकों को एक नई दिशा दिखाई है।
इस अवसर पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने गोपाल शेट्टी को एक
आदर्श सांसद बताया। उन्होंने कहा कि, आज हम एक विकसित भारत देखते हैं। देश के गौरवशाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गुलामी को मिटाने का काम किया है।
जिस प्रकार राजपथ का नाम कर्तव्य पथ रखा गया, उसी प्रकार श्री गोपाल शेट्टी ने गुलामी के इतिहास को मिटाने का काम करते हुए उत्तर मुंबई में कई महापुरुषों की प्रतिमाएं बनवाईं। आज
राजमाता जिजाऊ की प्रतिमा इसका उदाहरण है।
इस अवसर पर मुंबई अध्यक्ष ने कहा, इसके लिए आपको त्रिवार अभिनंदन करता हूं।

उप मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडनवीस ने कहा, छत्रपति शिवाजी महाराज ने रैयत के सम्मान और सुरक्षा के लिए लड़ाई लड़ी, उन्होंने खुद छत्रपति बनने के लिए लड़ाई नहीं लड़ी।
साथ ही देश के ऊर्जावान प्रधानमंत्री मोदी जी ने रामलला को भव्य मंदिर में विराजमान करने का काम किया। लाखों कारसेवकों के बलिदान से बाबरी ढांचा टूटा। अब भव्य राम मंदिर निर्माण के साथ हम नये भारत की ओर बढ़ रहे हैं। इसी तरह उत्तर मुंबई, सांसद गोपाल शेट्टी के कारण एक नए उत्तर मुंबई की ओर गतिमान हो रहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज, स्वातंत्र्यवीर सावरकर, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई, डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर, झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई और आज राजमाता जिजाऊ चौक उद्घाटन करके आपने उत्तर मुंबई को एक नई दिशा देने का काम किया है।
महाराष्ट्र के लोकप्रिय नेता देवेन्द्र फड़णवीस ने अपने भाषण में नवी मुंबई में अटल सेतु की सौगात दी जिसका आज उद्घाटन किया गया।
उबठा को ताना मारते हुए कहा, आपने लोगों में डर पैदा करने का काम किया है। उन्होंने कहा, हम मुंबई को बदल रहे हैं।
विधान परिषद समूह नेता प्रवीण दरेकर, योगेश सागर, सुनील राणे, मनीषा ताई चौधरी ने अपने-अपने भाषण में राजमाता जिजाऊ चौक के निर्माण के लिए सांसद गोपाल शेट्टी की प्रशंसा की।
इस अवसर पर समाज की कई प्रतिष्ठित महिलाओं को सम्मानित किया गया।
प्रसिद्ध इतिहासकार वक्ता रविराज पराड़कर के ऑडियो विजुअल क्लिप भी दिखाए गए और रविराज पराड़कर का सत्कार अभिनंदन किया गया। संत हरिओमबाबू जी ने उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस का सत्कार किया।
अभिनेता श्री प्रदीप काबरे, श्री महेश कोठारी, निवृत्त प्रधान प्राचार्या श्रीमती उज्वला जरे, श्रीमती वंदना लक्ष्मण कदम, श्रीमती सुचिता अवस्थी, भाजपा महिला अध्यक्ष श्रीमती योगिता पाटिल को उपमुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़नवीस द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव दिलीप पंडित ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष गणेश खणकर ने किया।

Related posts

मुंबई के दिंडोशी विधानसभा में धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

newsstand18@

Hyundai Shell World Rally Team travels down under

newsstand18@

विनय कुमार दुबे ने गृहमंत्री अमित शाह को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

newsstand18@