Mumbai

महाविरोत्सव का भव्य आयोजन

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
25 अप्रैल को भगवान महावीर के 2623वें जन्मकल्याणक के सुअवसर पर “महा-महावीरोत्सव” का भव्यति भव्य आयोजन किया गया है
राज्यपाल और केंद्रीयमंत्री के साथ साथ कई धर्मों के धर्मगुरू और फ़िल्म जगत के कई कलाकार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे ।
भारत गौरव श्रद्धेय देवेन्द्र ब्रह्मचारी जी के पावन दिशा निर्देशन में तीर्थंकर भगवान महावीर के 2623वें जन्मकल्याणक के अवसर पर “महा-महावीरोत्सव” का भव्यति भव्य आयोजन दिनांक 25 अप्रैल 2024 गुरूवार को देश की आर्थिक – राजधानी मुंबई में ‘यशवंत राव सभागृह नरीमानपॉइंट’ में आयोजित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असम के महामहिम राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया और भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल विशिष्ठ अतिथि होंगे। श्री मंगल प्रभात लोढ़ा,
कैबिनेट मंत्री, महाराष्ट्र शासन, गुरुदेव आचार्य श्रीनयपद्मसागर सुरीश्वरजी मा.सा., श्रद्धेय श्री ब्रह्मर्षि गुर्वानंदस्वामी जी तिरुपति, परम पूज्य प्रभाविका साध्वी श्री नमीवर्षा जी म. सा एवं नेहवर्षा जी म. सा. आदि ,राज के पुरोहित जी पूर्व कैबिनेट मंत्री, महाराष्ट्र शासन, कार्यक्रम के अध्यक्ष महेंद्र तुरखिया, समाजसेवी एवं उद्योगपति, कार्यक्रम के मुख्य संयोजक घेवरचंद बोहरा जी उद्योगपति एवं समाजसेवी, खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष के सी जैन साहब, राकेश कोठारी, संस्थापक और देश विदेश के अतिविशिष्ट साहित्यकार, सिने कलाकार एवम उद्योगपति तथा भारत के अलग अलग राज्यों के सभी समाजों के शीर्षस्थ महानुभावों के साथ ही सिने कलाकार की भी महत्वपूर्ण और गरिमामय उपस्थिति होगी ।
सत्य- अहिंसा का उपदेश देने वाले, प्राणी मात्र पर दया, करुणा रखने और सिखाने वाले जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भागवान महावीर के सत्य अहिंसा की प्रथम पाठशाला ‘जियो और जीने दो’ पर विशेष व्याख्यान। साथ ही इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कर्मठ एवम महत्वपूर्ण हस्तियों का विशिष्ठ-सम्मान किया जायेगा।
आप इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अवश्य ले। महा-महावीरोत्सव की ख़ास झलकियां -संगीत और भक्तिमय नृत्य की प्रस्तुति -बॉलीवुड और सामाजिक क्षेत्र के सितारों को किया जाएगा सम्मान -अहिंसा की पहली पाठशाला “जियो और जीने दो” पर विशेष व्याख्यान।

Related posts

पठानवाड़ी से त्रिवेणी नगर तक नए मार्ग का सर्वे, अवैध पार्किंग और फेरीवालों पर कार्रवाई

newsstand18@

महाराष्ट्र श्री सम्मान से सम्मानित हुए कैलाश मासूम

newsstand18@

Rally Australia (WRC): multiples of five

newsstand18@