News Uttar Pradesh

श्रीकला रेड्डी का कटेगा टिकट! क्या कृपाशंकर सिंह की जीत का रास्ता हो जाएगा साफ?

विजय यादव
जौनपुर
लोकसभा सीट से बहुजन समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार श्रीकला धनंजय सिंह का टिकट कट सकता है। टीवी टुडे समूह के यूपी तक ने अपनी एक खबर मे कहा है कि, मायावती जौनपुर सीट से किसी मुस्लिम उम्मीदवार को मैदान मे उतारना चाहती हैं। खबर मे कितनी सच्चाई है फिलहाल यह बता पाना मुश्किल है।
ज्ञात हो कि, जौनपुर से भाजपा ने महाराष्ट्र के पूर्व राज्य मंत्री और पूर्व कांग्रेसी कृपा शंकर सिंह को उम्मीदवार बनाया है। सपा से बाबू सिंह कुशवाहा मैदान में हैं। बाबू सिंह कुशवाहा बसपा सरकार में मंत्री रहते हुए दवा घोटाले को लेकर काफी विवादों में रहे हैं।
ऐसी चर्चा क्षेत्र में है कि, अगर मायावती श्रीकला रेड्डी की जगह किसी और को उम्मीदवार बनाती हैं तो कृपाशंकर सिंह के जीत का रास्ता साफ हो सकता है। मुस्लिम उम्मीदवार बसपा से मैदान में आ जाने पर समाजवादी पार्टी उम्मीदवार को करारा झटका लग सकता है। अब देखना यह है कि जौनपुर की सीट मतदाता किसकी झोली में डालती है।

Related posts

राहुल गांधी पर मुकदमा हो ही नहीं सकता: कपिल सिब्बल

newsstand18@

डाक-टिकटों के प्रति अभिरूचि व शोध कार्य हेतु “दीन दयाल स्पर्श योजना” छात्रवृत्ति देगा डाक विभाग- पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@

‘सुकन्या समृद्धि योजना’ से बेटियाँ बनेंगी आत्मनिर्भर, ‘आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना भी होगी साकार – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@