News

समाजसेवी एवं उद्योगपति अनूप भारद्वाज के आवास पर पहुंची मुख्यमंत्री की धर्म पत्नी सुमन सैनी

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
करनाल (हरियाणा)।
हरियाणा के लोकप्रिय मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी की धर्म पत्नी श्रीमती सुमन सैनी जब करनाल के समाजसेवी, लोकप्रिय युवा नेता व जाने-माने उद्योगपति अनूप भारद्वाज के आवास पर पहुंची तो उनका जोरदार स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी सेक्टर 13 स्थित अनूप भारद्वाज के आवास पर पधारीं। इस मौके पर शहर की जानी मानी हस्तियां यानी सभी प्रतिष्ठित परिवारों की समाज सेवी नारी शक्ति ने जोरदार स्वागत किया और भाजपा को आगामी विधानसभा और लोक सभा चुनावो में भारी बहुमत से जिताने का वायदा किया।
गौरतलब हो कि आयुर्वेद के फील्ड में अनूप भारद्वाज ने सफलता का अभूतपूर्व परचम लहराया है।
कुछ समय पहले मुख्यमंत्री भी अनूप भारद्वाज के कार्यालय पर पधारे थे।
अनूप भारद्वाज का नाम करनाल शहर व आपसपास के एरिया में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
सबके सुख – दुख में काम आने वाले अनूप भारद्वाज को मुख्य मन्त्री का करीबी माना जाता है।
यह भी चर्चा है कि करनाल के लोग उनको आने वाले समय में विधायक बनते देखना चाहते हैं।
अनूप भारद्वाज सभी जाति व सभी धर्म के लोगों में समान रूप से लोकप्रिय हैं।

Related posts

देश की प्रगति और सशक्तिकरण में अग्रवाल समाज का योगदान प्रेरणादायी: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

newsstand18@

इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से घर बैठे मिल रहीं बैंकिंग व जनकल्याणकारी सेवाएं: पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@

राष्ट्रपति के कर कमलों द्वारा बिहार के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा सम्मानित

newsstand18@