News

प्रकृति को श्रृंगारित कर मनाया गया पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव का जन्मदिन, 47वें जन्मदिन पर 47 पौधों का रोपण

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
अहमदाबाद।
भारतीय परंपरा में पेड़-पौधों को परमात्मा का प्रतीक मान कर उनकी पूजा का विधान बनाया गया है। हमारी साँसें चलती रहें, इसके लिए ऑक्सीजन बेहद जरुरी है। ऐसे में जन्मदिन व विवाह वर्षगांठ जैसे जीवन के महत्वपूर्ण दिनों को विशेष बनाने के लिए पौधारोपण कर समाज को नई दिशा दी जा सकती है। उक्त उद्गार चर्चित ब्लॉगर, साहित्यकार एवं उत्तरी गुजरात परिक्षेत्र, अहमदाबाद के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने स्वदेशी समाज सेवा समिति द्वारा अपने 47 वें जन्मदिन पर अहमदाबाद में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में व्यक्त किये।

स्वदेशी समाज सेवा समिति, फिरोजाबाद के तत्त्वावधान में 10 अगस्त को अहमदाबाद में शाहीबाग़ क्षेत्र में आयोजित उक्त कार्यक्रम में रुद्राक्ष, तुलसी, नीम, पीपल, अशोक, कनेर, नींबू, आम, अमरुद, रातरानी, गुड़हल इत्यादि के फलदार, औषधीय, छायादार वृक्षों, बेल व पुष्प सहित 47 पौधों का रोपण कर धरा को हराभरा एवं पर्यावरण को शुद्ध बनाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर चर्चित ब्लॉगर एवं लेखिका श्रीमती आकांक्षा यादव ने कहा कि, सम्पूर्ण धरा और प्रकृति को सुरक्षित व संतुलित रखने हेतु हमें पौधारोपण के प्रति लोगों को सजग बनाना होगा। पर्यावरण की रक्षा के लिए जरुरी है कि हम इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने के साथ पौधारोपण को जीवन के विभिन्न महत्वपूर्ण दिनों से जोड़ें। राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता सुश्री अक्षिता ने सभी को पौधारोपण के प्रति प्रोत्साहित किया।

सहायक निदेशक श्रीमती मंजुला पटेल ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में जब वन क्षेत्र का निरंतर ह्रास होता जा रहा है तब संपूर्ण समाज को इस तरह के आयोजनों से सीख लेने की आवश्यकता है।

स्वदेशी समाज सेवा समिति के संस्थापक सचिव विवेक यादव ‘रुद्राक्ष मैन’ ने कहा कि मानवीय जीवन में आ रहे बदलाव ने एक बार फिर से लोगों को पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के प्रति सचेत किया है।

इस दौरान स्वदेशी समाज सेवा समिति के संयोजक ‘रुद्राक्ष मैन’ श्री विवेक यादव, सहायक निदेशक श्रीमती मंजुला पटेल, लेखाधिकारी श्री पंकज स्नेही, चेतन कुमार, सहायक अधीक्षक श्री धवल बाविसी, श्री जिनेश पटेल, श्री रमेश पटेल, श्री हार्दिक राठौड़, निरीक्षक सुश्री पायल पटेल, श्री भाविन प्रजापति, श्री योगेंद्र राठौड़, चिरायु सहित तमाम अधिकारीगण, पर्यावरण प्रेमी एवं समाजसेवी शामिल रहे।

Related posts

Skipper again boosted for first England goal after win

newsstand18@

“जब पार्टी का अहंकार आसमान पर होता है, तो आवाजें कुचल दी जाती हैं”

newsstand18@

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने विद्यार्थियों को दिया तनाव मुक्त रहने का मन्त्र, सोशल मीडिया से दूर रहने की दी नसीहत

newsstand18@