News

हिंदी भारतीय परंपरा, संस्कृति व संस्कारों की सच्ची संवाहक – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
अहमदाबाद।
हिंदी भारतीय परंपरा, जीवन मूल्यों, संस्कृति व संस्कारों की सच्ची संवाहक, संप्रेषक और परिचायक है। इसके प्रचार-प्रसार से देश में एकता की भावना और सुदृढ़ होगी। सृजन एवं अभिव्यक्ति की दृष्टि से हिंदी दुनिया की अग्रणी भाषाओं में से एक है। ऐसे में हिंदी में गर्व से कार्य करने और अपनी भाषा को समृद्ध करने में सभी को योगदान देना होगा। उक्त उद्गार उत्तर गुजरात परिक्षेत्र, अहमदाबाद के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने डाक विभाग द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित हिंदी दिवस और तदनुसार आरम्भ हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ करते हुए किया। इससे पूर्व उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर हिंदी पखवाड़ा का शुभारम्भ किया।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि अनेकता में एकता को स्थापित करने की सूत्रधार ‘हिन्दी भाषा’ भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है, इसकी सबसे बड़ी ताक़त इसकी मौलिकता और सरलता है। भारत सरकार द्वारा विकास योजनाओं तथा नागरिक सेवाएं प्रदान करने में हिंदी के प्रयोग को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। आज संयुक्त राष्ट्र संघ जैसी संस्थाओं में भी हिंदी की गूंज सुनाई देने लगी है।

निदेशक डाक सेवा सुश्री मीता के. शाह ने बताया कि डाक विभाग की ओर से 14 से 29 सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवाडे़ में तमाम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।

कार्यक्रम में सहायक निदेशक सुश्री एम . पटेल, सहायक लेखाधिकारी श्री चेतन सैन, सहायक अधीक्षक श्री जिनेश पटेल, श्री रमेश पटेल, श्री आर टी परमार, डाक निरीक्षक सुश्री पायल पटेल,श्री योगेन्द्र राठोड, सहित तमाम विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री सौरभ कुमावत ने किया।

Related posts

विश्व के 20 से ज्यादा देशों ने रामायण से जुड़े विषयों पर जारी किए हैं डाक टिकट-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यवतमाल में, किसानों को देंगे 21 हजार करोड़

newsstand18@

Celebrating 25 years since Rally Australia’s first WRC inclusion

newsstand18@