News

डाक विभाग अब सिर्फ चिट्ठियाँ ही नहीं, बल्कि देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने वाला एक आधुनिक एवं गतिशील संगठन-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
राजकोट (गुजरात)।
डाक विभाग अब सिर्फ चिट्ठियाँ पहुँचाने वाला संगठन नहीं, बल्कि देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने वाला एक आधुनिक और गतिशील संगठन बनने की ओर अग्रसर है। डिजिटल युग में एक बहुआयामी सेवा प्रदाता के रूप में डाक विभाग उभर रहा है, जिसके माध्यम से तमाम योजनाओं को लागू किया जा रहा है। उक्त उद्गार सौराष्ट्र एवं कच्छ परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने 25 अप्रैल, 2025 को राजकोट में मण्डलाध्यक्षों के वित्तीय वर्ष 2024-25 के कार्यों की समीक्षा बैठक और उत्कृष्टता सम्मान वितरण समारोह के दौरान व्यक्त किये।

डाक सेवाओं में नवाचार के साथ इसकी दक्षता व आउटरीच बढ़ाने, वित्तीय समावेशन, डिजिटलीकरण, प्रौद्योगिकी को एकीकृत करने और मार्केटिंग की रणनीति को मजबूत करने पर उन्होंने जोर दिया। डाक सेवाओं और इनकी विशेषताओं को सहेजते गुजराती भाषा में एक बुकलेट भी इस अवसर पर जारी की गई।

इस दौरान सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र के अधीन 12 जिलों के डाकघरों में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 45 से ज्यादा डाककर्मियों को सम्मानित किया।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि, डाकघरों में एक ही छत के नीचे पत्र-पार्सल, बचत बैंक, बीमा, इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, डीबीटी, डिजिटल बैंकिंग, आधार, पासपोर्ट, कॉमन सर्विस सेंटर, डाकघर निर्यात केंद्र जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। डाकघर निर्यात केंद्र के माध्यम से ‘लोकल टू ग्लोबल’ कॉन्सेप्ट के तहत स्थानीय उद्यमियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहीं पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत देश भर में टूल किट्स डाकघरों के माध्यम से भेजे जा रहे हैं। ई-कॉमर्स, एमएसएमई, स्थानीय हस्तशिल्प, ओडीओपी व जीआई उत्पादों को डाकघरों के माध्यम से भेजने हेतु विशेष व्यवस्था की गई है। दुनिया के सबसे बड़े डाक नेटवर्क में अब आईटी मॉडर्नाइजेशन प्रोजेक्ट 2.0 के माध्यम से भारतीय डाक सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करते हुए ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘विकसित भारत’ में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेगा। ‘डाक सेवा-जन सेवा’ के तहत गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस से लेकर राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान आयोजित 7201 ‘डाक चौपाल’ के माध्यम से नागरिक केंद्रित सेवाओं से लोगों को जोड़ने के अभियान में डाक कर्मियों के उत्साहजनक भागीदारी की उन्होंने प्रशंसा की।

डाककर्मियों का हुआ सम्मान

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट कार्य हेतु सरवन कुमार बुनकर, प्रवर अधीक्षक डाकघर, राजकोट मंडल को सर्वाधिक नए बचत बैंक खाते खोलने एवं सर्वाधिक आधार राजस्व हेतु सम्मानित किया। भावनगर के डाक अधीक्षक दर्शन तपस्वी को सर्वाधिक नेट बचत खाता खोलने, सर्वाधिक पोस्टल ऑपरेशन व स्पीड पोस्ट राजस्व हेतु, सुरेंद्रनगर के डाक अधीक्षक संजयकुमार मिस्त्री को सर्वाधिक डाक जीवन बीमा व ग्रामीण डाक जीवन बीमा प्रीमियम, आधार राजस्व, नेट बचत खाता खोलने एवं स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड पोस्ट के उत्कृष्ट वितरण हेतु, कच्छ मंडल को नेट बचत खाता खोलने, डाक जीवन बीमा प्रीमियम एवं पार्सल राजस्व हेतु, जामनगर के अधीक्षक विपुल गुप्ता को सर्वाधिक पार्सल एवं आधार राजस्व हेतु, पोरबंदर के डाक अधीक्षक रतिलाल पटेल को पोस्टल ऑपरेशन रेवेन्यू एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा प्रीमियम हेतु, गोंडल डाक अधीक्षक कृणाल शुक्ला को पार्सल राजस्व एवं डाक जीवन बीमा प्रीमियम हेतु, अमरेली मंडल के अधीक्षक भावेश पटेल को डाक जीवन बीमा प्रीमियम हेतु, जूनागढ़ मंडल को पोस्टल ऑपरेशन रेवेन्यू हेतु, रेल डाक सेवा राजकोट अधीक्षक अभिजित सिंह को स्पीड पोस्ट राजस्व हेतु सम्मानित किया गया।

मंडलों के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें सहायक अधीक्षक, सुरेंद्रनगर बलदेवभाई चावड़ा, राजुला डाक निरीक्षक दिलीप भुतैया, सहायक अधीक्षक, भावनगर कृष्णदेवसिंह सरवैया को डाकघर बचत बैंक के अंतर्गत डाक उपमंडल श्रेणी में नेट खाता खोलने में क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने हेतु पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने सम्मानित किया। डेवलेपमेंट ऑफिसर (डाक जीवन बीमा) कुलदीप कुमार पुजारा एवं डायरेक्ट एजेंट गोपालजी जाडेजा को भी सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में डाक अधीक्षक के साथ-साथ सहायक डाक अधीक्षक, डाक निरीक्षक, पोस्टमास्टर, डाक सहायक, ब्रांच पोस्टमास्टर, ग्रामीण डाक सेवक भी शामिल थे।

इस अवसर पर विभिन्न मण्डलाधीक्षकों के साथ, सहायक निदेशक एम.एच.हरन व के.एस.ठक्कर, लेखाधिकारी जुगल किशोर, सहायक अधीक्षक पायल मेहता, डाक निरीक्षक भावेश कुबावत, किशोर भाटी सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

स्थानीय उद्यमियों को वैश्विक बाजार तक पहुँचाने में ‘डाकघर निर्यात केंद्र’ निभाएगा अहम भूमिका-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@

United news and transfers Valencia rejected €2 millions

newsstand18@

M-Sport Hits 250 At Happy Hunting Ground

newsstand18@