Entertainment

संगीत मासूम का एक और सॉन्ग रिलीज

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई। बॉलीवुड के चमकते सितारे संगीत मासूम का एक और सोलो सॉन्ग बी जे एस म्यूजिक ( BJS MUSIC ) से रिलीज हो गया है।
इससे पहले उनका ब्रेकअप पार्टी ( breakup party )सॉन्ग शेमारू कम्पनी से रिलीज हुआ था । यह गीत जबरदस्त और सुपर हिट हो चुका है।
इस वीडियो सॉन्ग के मुख्य सितारे हैं संगीत मासूम और हीरोइन ज़ोया । निर्देशन किया है आजाद हुसैन ने । निर्माता एवं गीतकार मुकेश कुमार मासूम हैं।निर्देशक आजाद हुसैन के अलावा डांस डायरेक्टर तीरथ निषाद , डी ओ पी मिस्टर अली , मेक अप शिवम पांडे व स्पॉट दादा हैं मुरली । इसके संगीतकार हैं सुधाकर स्नेह जी। जो आजकल स्वामी स्नेहानंद के नाम से अध्यात्म के आकाश पर सितारे की तरह चमक रहे हैँ । अंकुश भारद्वाज और रैपर स्काई ने इसे अपनी सुरीली आवाज से गाया है। मासूम फिल्म कंपनी का यह गीत लोगों को खूब लुभा रहा है। बतादें कि संगीत मासूम एक होनहार कलाकार है। उन्होंने सरोज खान से डांस सीखा था और रोशन तनेजा एक्टिंग एकेडमी से अभिनय का चार महीने का डिप्लोमा किया है। फिल्म निर्माता और गीतकार मुकेश मासूम ने कहा है कि यह गीत सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित करेगा । निर्देशक आजाद हुसैन ने आशा व्यक्त की कि संगीत मासूम अपनी अभिनय प्रतिभा से बॉलीवुड में अलग और विशिष्ट पहचान बनायेगा । ” साजन के शहर ” का प्रत्येक शब्द सुनने वालों के दिल कोई स्पर्श कर रहा है।
जो लोग प्रेम में धोखा खा चुके हैँ, ऐसे लोगों का एक बार ये सॉन्ग अवश्य सुनना चाहिए।

Related posts

Pedal power sees Amy complete world toughest cycle challenge

newsstand18@

प्रबुद्ध की फिल्म “घोड़ी पे चढ़के आना” की नोएडा में शूटिंग शुरु, बिग बॉस फेम शिवानी ने भी लगाये ठुमके

newsstand18@

नेशनल अवार्ड विजेता फिल्म LSD में संगीत मासूम की एक्टिंग की धूम

newsstand18@