Entertainment

“इंतकाम देखेगी” फेम सिंगर कृष्णा ने गाया रोमांटिक सॉन्ग

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
के प्रतिष्ठित यूफोनी स्टूडियो में आज एक भावपूर्ण रोमांटिक गीत रिकॉर्ड किया गया, जिसे अपनी सुरीली आवाज़ दी है बॉलीवुड के सुपरहिट गायक कृष्णा ने, जिन्होंने “ठुकरा के मेरा प्यार, मेरा इंतकाम देखेगी” जैसे गाने से लाखों दिलों में जगह बनाई है।

गीत के बोल लिखे हैं लोकप्रिय गीतकार मुकेश कुमार मासूम ने, जिनके गीत लगातार रिकॉर्ड हो रहे हैं और रिलीज़ होते ही यूट्यूब सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। इस गीत को संगीतबद्ध किया है प्रतिभाशाली म्यूज़िक डायरेक्टर रफीक राजा ने।

इस गीत को रॉकस्टार संगीत मासूम पर फिल्माया जाएगा। अभिनय में प्रशिक्षित संगीत मासूम ने रोशन तनेजा एक्टिंग एकेडमी से डिप्लोमा और सरोज खान जी से नृत्य की शिक्षा ली है। मुंबई के ठाकुर कॉलेज में अध्ययनरत संगीत, अपनी अभिनय प्रतिभा के कारण बॉलीवुड में तेजी से उभरते सितारे बन रहे हैं।

रिकॉर्डिंग के अवसर पर गायक कृष्णा जी ने कहा, “मुकेश मासूम जी का लिखा यह गीत बेहद दिल छू लेने वाला है और रफीक राजा जी की धुन इसे और भी शानदार बनाती है। मुझे उम्मीद है यह गीत दर्शकों को बेहद पसंद आएगा।”

गौरतलब है कि संगीत मासूम का हाल ही में रिलीज़ हुआ गीत “ब्रेकअप पार्टी” (शेमारू) को भारी लोकप्रियता मिली है। साथ ही, उनका एक और गीत BJS MUSIC से भी रिलीज़ हो चुका है। आने वाले प्रोजेक्ट्स में वे उदित नारायण, अगम कुमार निगम, समीर खान और शबाब साबरी जैसे दिग्गज गायकों के गीतों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाले हैं।

इस म्यूज़िक वीडियो एल्बम को मासूम फिल्म कम्पनी द्वारा रिलीज़ किया जाएगा।
बालाजी म्यूजिक कम्पनी के निर्माता उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने विश्वास जताते हुए कहा, “यह गाना निश्चित ही सुपरहिट साबित होगा।”

Related posts

दिनेश मखीजा, खुश्बू जैन और वैष्णव देवा की शानदार पेशकश “दिल बोले बूम”

newsstand18@

Solberg wins Loheac RX in front of sell-out crowd

newsstand18@

George Boateng: Keeping Ron Vlaar was Paul Lambert masterstroke

newsstand18@