News

डाक विभाग ने मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस, पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने मुख्यालय क्षेत्र, अहमदाबाद में किया ध्वजारोहण

डाक विभाग ने मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस, पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने मुख्यालय क्षेत्र, अहमदाबाद में किया ध्वजारोहण

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क

अहमदाबाद। 79वां स्वतंत्रता दिवस डाक विभाग द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने मुख्यालय क्षेत्र, अहमदाबाद में ध्वजारोहण किया और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रेल डाक सेवा ‘ए.एम’ मंडल के प्रवर अधीक्षक श्री चिराग मेहता भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रगान, देशभक्ति गीतों और देश के प्रति समर्पण की भावना से सराबोर माहौल देखने को मिला।पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि यह दिन हमें न केवल आज़ादी का गर्व महसूस कराता है, बल्कि यह हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी स्मरण कराता है।अपने संबोधन में स्वतंत्र भारत में डाक सेवाओं की ऐतिहासिक और निरंतर भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि डाक विभाग केवल पत्र और पार्सल पहुंचाने का माध्यम नहीं, बल्कि देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करता रहा है। डाक सेवाएं वर्षों से ग्रामीण और शहरी भारत को जोड़ने का कार्य करती आ रही हैं, चाहे वह पत्रों के माध्यम से भावनाओं को जोड़ना हो, बैंकिंग सेवाएं गांवों तक पहुँचाना हो या फिर सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना। श्री यादव ने कहा कि डाक विभाग ने समय के साथ स्वयं को डिजिटल तकनीक से भी जोड़ा है और अब यह डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह गौरव, सम्मान और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। तिरंगा झंडा हमारी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक होते हुए प्रत्येक भारतीय की आशाओं और आकांक्षाओं को अभिव्यक्त करता है। ‘हर घर तिरंगा’ के तहत डाक विभाग ने घर-घर तिरंगा पहुँचाकर देशभक्ति के अनुष्ठान को आगे बढ़ाया है, और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को सशक्त किया है। हम अपने क्षेत्र में ईमानदारी से कार्य करते हुए और लोगों की मदद करके भी देश की प्रगति में अपना योगदान दे सकते हैं। श्री यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम आजादी को नए सिरे से महसूस करें और अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक हों। स्वाधीनता के मूल्य को पहचानने और देश के लिए त्याग व बलिदान देने वाले महापुरुषों को याद करते हुए नई पीढ़ी को जोड़ने का कार्य भी करना होगा।पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाकघर सरकार और आमजन के बीच सेवाओं को प्रदान करने वाले एक अहम कड़ी के रूप में उभरे हैं। भारत सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाएँ डाकघरों के माध्यम से संचालित हो रही हैं। इन्हें समाज के सभी लोगों तक पहुंचाकर हम लोगों को उनका अधिकार दिला सकते हैं और अपने कर्तव्यों की पूर्ति कर सकते हैं। यही स्वतंत्रता दिवस की असली सार्थकता होगी। इस अवसर पर रेल डाक सेवा, ‘ए.एम’ मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक श्री चिराग महेता, सहायक निदेशक श्री वी.एम वहोरा, श्री रितुल गाँधी, श्री एम एम शैख़, सहायक लेखाधिकारी श्री चेतन सैन, श्री रामस्वरूप मँगवा, डिप्टी डाक अधीक्षक श्री एन जी राठोड, डिप्टी मेनेजर श्री आर ए शैख़, सहायक डाक अधीक्षक सुश्री प्रेयल शाह, श्री जीनेश पटेल, श्री रमेश पटेल, श्री रोनक शाह, श्री भाविन प्रजापति, डाक निरीक्षक सुश्री पायल पटेल, श्री योगेंद्र राठोड सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी व उनके परिजन शामिल हुए और हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया।

Related posts

Best Funny Wins & Fails Compilation February 2015

newsstand18@

किसानों को बैंक या एटीएम जाने की जरुरत नहीं, घर बैठे डाकिया के माध्यम से प्राप्त करें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि – पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@

PM Kisan Yojana: इस सप्ताह आ रही है 14वीं किस्त? किसान जाने लेटेस्ट अपडेट

newsstand18@