Entertainment

“दिल का खुदा” लोकप्रियता के नए आयाम स्थापित कर रहा है

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
संगीत मासूम अभिनीत म्यूज़िक एल्बम “दिल का खुदा” लगातार लोकप्रियता के नए आयाम गढ़ रहा है। एल्बम की सफलता को देखते हुए पद्मश्री, पद्म भूषण उदित नारायण के आवास पर एक भव्य सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया, जहाँ उदित नारायण ने केक काटकर टीम के साथ खुशी साझा की। मात्र पाँच दिनों में ही 13 लाख व्यूज़ पाकर एल्बम ने नई उपलब्धि हासिल की।

इससे पहले, “दिल का खुदा” एल्बम का भव्य लोकार्पण समारोह 4 सितंबर को अंधेरी पश्चिम स्थित इम्पा कार्यालय में हुआ था। इस अवसर पर संगीत और सिनेमा जगत की कई दिग्गज हस्तियाँ मौजूद रहीं, जिनमें पद्म भूषण गायक उदित नारायण, सुप्रसिद्ध गायक अगम कुमार निगम, जाने-माने संगीतकार दिलीप सेन, लोकप्रिय गायक शबाब साबरी, हास्य कलाकार सुनील पाल, संगीतकार रफीक राजा और वैष्णव देवा, वरिष्ठ अभिनेता अली खान आदि शामिल रहे।
गीत के बोल मुकेश कुमार मासूम ने लिखे हैं, संगीत वैष्णव देवा ने तैयार किया है और इसे अपनी मखमली आवाज़ से उदित नारायण ने सजाया है। एल्बम में अभिनेता संगीत मासूम अपनी अदाकारी और डांसिंग टैलेंट से दर्शकों को प्रभावित कर रहे हैं।

रिलीज़ के बाद से ही “दिल का खुदा” श्रोताओं के बीच बेहद लोकप्रिय हो रहा है और यूट्यूब पर तेजी से व्यूज़ बटोर रहा है।

Related posts

संगीत मासूम का एक और सॉन्ग रिलीज

newsstand18@

George Boateng: Keeping Ron Vlaar was Paul Lambert masterstroke

newsstand18@

सुधाकर स्नेह के संगीत निर्देशन में धर्मेन्द्र जावडा ने वायलिन पर छेड़ी सुरीली तान

newsstand18@