Entertainment Mumbai

विवेक ओबेरॉय ने संगीत मासूम को अवार्ड देकर सम्मानित किया

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
रॉक स्टार संगीत मासूम को मुंबई के अँधेरी स्थित इस्कॉन ऑडिटोरियम में अवार्ड देकर सम्मानित किया।जब मशहूर फ़िल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय व जैन संत लोकेश मुनि ने ट्रॉफी, शाल व पुष्पगुच्छ देकर संगीत मासूम को सम्मानित किया तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा।
इससे संगीत मासूम के समर्थकों में ख़ुशी की लहर फ़ैल गई है।
संगीत मासूम की उपलब्धियों से प्रभावित होकर गऊ भारत भारती के संजय अमान ने एक समारोह के दौरान उन्हें अवार्ड देकर सम्मानित किया। बता दें कि
प्रतिभाशाली अभिनेता और परफ़ॉर्मर संगीत मुकेश मासूम का हाल ही में रिलीज हुआ म्यूज़िक एल्बम “दिल का खुदा” कुछ ही दिनों में 13 लाख से अधिक व्यूज़ पार कर चुका है। यह गीत इंस्टाग्राम पर भी ट्रेंड कर रहा है और हजारों रील्स बन चुकी हैं, जिनकी रीच करोड़ों में पहुँच चुकी है। इस गीत को पद्मश्री एवं पद्म भूषण उदित नारायण जी ने अपनी आवाज़ दी है, जिससे यह गीत संगीत प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
आने वाले प्रोजेक्ट्स में वे उदित नारायण, अगम कुमार निगम, समीर खान, शबाब साबरी और कृष्णा जी जैसे दिग्गज गायकों के गीतों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाले हैं।
इसके अलावा वे तीन शॉर्ट फिल्म्स में मैन लीड कर रहे हैँ जिनके नाम हैं – पंडित जी का लोटा, पुनरावृति और बड़े दिलवाला।
संगीत मासूम एक फीचर फ़िल्म में भी काम कर रहे हैं जिसका नाम है ” प्रेमांजलि।

Related posts

कपड़ा उद्योग पर अमेरिकी टैरिफ का असर न्यूनतम, महाराष्ट्र सरकार ने संभावनाओं को बढ़ावा देने का दिया भरोसा

newsstand18@

सुप्रीम कोर्ट का उद्धव ठाकरे को राहत देने से इनकार

newsstand18@

George Boateng: Keeping Ron Vlaar was Paul Lambert masterstroke

newsstand18@