Mumbai News

मुंबई के कुरार पुलिस स्टेशन में कांग्रेस ने IAS संतोष वर्मा के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराया

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
मध्य प्रदेश के वरिष्ठ IAS अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज के खिलाफ इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्दों के विरुद्ध मुंबई में कांग्रेस में सख्त नाराजगी देखी गई।
मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष जयकांत शुक्ला व उत्तर-पश्चिम मुंबई जिला कांग्रेस स्लम सेल के अध्यक्ष पंकज राय ने मालाड स्थित कुरार विलेज पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि IAS संतोष वर्मा ने सोशल मीडिया या सार्वजनिक मंच पर ब्राह्मण समाज के प्रति अत्यंत आपत्तिजनक और घृणास्पद भाषा का प्रयोग किया, जो समाज में आक्रोश का कारण बना हुआ है। कांग्रेस नेताओं ने इसे संविधान प्रदत्त सम्मान और सामाजिक सौहार्द के खिलाफ बताया।
इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के स्टेट चीफ इंस्ट्रक्टर धनंजय तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप सिंह, पीसीसी सदस्य प्रकाश अवस्थी, विनोद हौसिलप्रसाद मिश्रा, अश्विन वोरा, जिला महासचिव प्रमोद प्रजापति, करियाप्रसाद यादव, स्लम सेल तालुका अध्यक्ष रवि माली, रवि ठाकुर, आशीष उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जयकांत शुक्ला ने कहा, “किसी भी अधिकारी को अपनी हैसियत के चलते किसी समाज को अपमानित करने का अधिकार नहीं है। हम मांग करते हैं कि संतोष वर्मा के खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई हो और उन्हें निलंबित किया जाए।

Related posts

तिली वार्ड की 7 दिवसीय भागवत कथा के षष्टम दिवस पर हनुमान जयंती और श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का जल्लोष

newsstand18@

ताप विद्युत परियोजनाओं के समयबद्ध कार्यान्वयन में व्यवस्थित सुधार की आवश्यकता है: भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

newsstand18@

Rally Australia (WRC): multiples of five

newsstand18@