Mumbai

भीमशक्ति संगठन का वार्ड 43 में भाजपा महायुति के उम्मीदवार विनोद मिश्रा को समर्थन

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
भाजपा के पूर्व गटनेता विनोद मिश्रा को वार्ड नं. 43 (कुरार गांव, मालाड पूर्व) के लिए भीमशक्ति संगठन का आधिकारिक समर्थन प्राप्त हुआ है। मिश्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि समाज के विभिन्न वर्गों से मिल रहा यह बढ़ता समर्थन मतों के अंतर को बढ़ाएगा।

भीमशक्ति संगठन के उत्तर-पश्चिम जिला अध्यक्ष श्री विजय नायर और उनके सभी कार्यकर्ताओं ने कल भाजपा के विनोद मिश्रा से मुलाकात कर आधिकारिक समर्थन की घोषणा की। मिश्रा ने कहा कि संगठन का समर्थन और कार्यकर्ताओं का सहयोग उन्हें वार्ड के विकास के लिए और अधिक जोश से काम करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने श्री विजय नायर और सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

भीमशक्ति संगठन के इस घोषित समर्थन से उत्तर-पश्चिम जिले की राजनीतिक समीकरणों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। इस मुलाकात के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए सहयोग करने का संकल्प व्यक्त किया और विश्वास जताया कि वार्ड के विकास कार्यों को गति मिलेगी।

पिछले कुछ दिनों में विनोद मिश्रा ने समाज के विभिन्न वर्गों के साथ कई बैठकों का आयोजन किया है।

उनके प्रमुख कार्यों में मलाड के एकमात्र नगर निगम अस्पताल एस.के. पाटिल अस्पताल को फिर से शुरू कराना, डायलिसिस सेंटर की स्थापना, अस्पताल के लिए आरक्षण सुनिश्चित करना, सीवर लाइनें डालना, पोस्ट ऑफिस खुलवाना, महानगर गैस पाइपलाइन कनेक्शन उपलब्ध कराना और मलाड ईस्ट में नए पी/ईस्ट बीएमसी वार्ड कार्यालय की स्थापना में अहम भूमिका निभाना शामिल है।

भ्रष्टाचार विरोधी योद्धा के रूप में उन्होंने उद्धव ठाकरे सरकार के दौरान बीएमसी के कई टेंडरों में हुई अनियमितताओं को उजागर किया, जिसके चलते 5,400 करोड़ रुपये के टेंडर रद्द किए गए।

Related posts

वरिष्ठ पत्रकार अजय भट्टाचार्य सहित कई शख्सियत सुभारती अवार्ड से सम्मानित

newsstand18@

मुंबई लोकल ट्रेन में महिला यात्रियों के लिए अच्छी खबर, वर्षों पुरानी मांग अब पूरी हुई

newsstand18@

रामदास आठवले ने केक काटकर मनाया उभरते रॉक स्टार संगीत मासूम का जन्मदिन

newsstand18@