Mumbai

शरद पवार गुट की मुंबई में एकमात्र सीट पर संकट

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) को महज एक सीट पर जीत मिली थी। अब इस एकमात्र विजयी नगरसेवक अजित रावराणे की जीत को भाजपा के प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार ने अदालत में चुनौती दी है।
भाजपा के पूर्व नगरसेवक और मालाड वार्ड 43 से उम्मीदवार रहे विनोद मिश्रा ने मुंबई उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है। याचिका में दावा किया गया है कि अजित रावराणे ने अपने चुनावी हलफनामे में महत्वपूर्ण जानकारी छिपाई है, विशेषकर अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों (क्रिमिनल केस) के बारे में।
श्री मिश्रा ने महापालिका अधिनियम की धारा 16 के तहत यह याचिका दायर की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि रावराणे ने हलफनामे में आवश्यक खुलासा नहीं किया, जिससे उनकी जीत अमान्य हो सकती है।
एक मराठी दैनिक को दिए बयान में अजित रावराणे ने कहा है कि उन्हें ऐसी कोई नोटिस नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि उन्होंने हलफनामे में सभी जरूरी जानकारी दी है।
यदि अदालत में याचिका स्वीकार होती है, तो इस एकमात्र सीट पर भी खतरा मंडरा सकता है।

Related posts

मुंबई के दिंडोशी विधानसभा में धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

newsstand18@

मोनिका बट्टी की उम्मीदवारी पर कांग्रेस नेता दिनेश प्रताप सिंह ने भाजपा को घेरा

newsstand18@

Celebrating 25 years since Rally Australia’s first WRC inclusion

newsstand18@