न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई। दि महाराष्ट्र अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक्स फेडरेशन लि., मुंबई द्वारा दिए गए प्रतिष्ठित सर्वोत्कृष्ट बैंक पुरस्कार 2026 में दि मालाड सहकारी बैंक लि, मुंबई को 501 करोड़ रुपए से 1000 करोड़ रुपए जमा वर्ग में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
बैंक के अनुसार, इस वर्ष उसका वित्तीय प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। कुल व्यवसाय में 20.58 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि शुद्ध लाभ 5.49 करोड़ रुपए रहा। बैंक ने 10 प्रतिशत लाभांश घोषित किया है। पिछले तीन वर्षों से बैंक का एनपीए शून्य प्रतिशत बना हुआ है। पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीआरएआर) निर्धारित 12 प्रतिशत के मानक के मुकाबले 20.02 प्रतिशत रहा है।
बैंक शीघ्र ही मीरा रोड तथा विरार-वसई क्षेत्र में दो नई शाखाएं खोलने की योजना बना रहा है। बैंक प्रबंधन ने यह सम्मान सभी भागधारकों, ग्राहकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और संचालक मंडल को समर्पित करते हुए सभी को बधाई दी है।
