Mumbai

वन विभाग झोपड़ा वासियों की समस्याओं का कांग्रेस नेता जयकांत शुक्ला ने किया समाधान

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
कांग्रेस के उपाध्यक्ष जयकांत शुक्ला ने मालाड स्थित वन विभाग कार्यालय का दौरा कर वहां चल रही निवास प्रमाणपत्र वैरिफिकेशन प्रक्रिया का जायजा लिया। यह सर्वे वन विभाग की जमीनों पर बसे झोपड़पट्टियों के निवासियों के दस्तावेजों की जांच के लिए आयोजित है, जिसमें निवास प्रमाणपत्र सहित अन्य आवश्यक कागजात जमा किए जा रहे हैं।श्री शुक्ला ने अधिकारियों से मांग की कि आम नागरिकों, खासकर गरीब परिवारों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने जनता से अपील की कि प्रमाण के तौर पर वोटर लिस्ट का झेरॉक्स ही पर्याप्त है, पूर्ण वोटर आईडी सर्टिफिकेट जमा करने की जरूरत नहीं। उनकी इस पहल पर वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त काउंटर लगाए, जिससे प्रक्रिया सुगम और तेज हुई।क्षेत्र में अन्य राजनेता व जनप्रतिनिधि अभी तक नजर नहीं आए, जबकि जयकांत शुक्ला की सक्रियता की स्थानीय स्तर पर खूब सराहना हो रही है। इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नकुल यादव, करिया प्रसाद यादव, प्रमोद प्रजापति, शैलेन्द्र पांडे सहित कई स्थानीय नेता उपस्थित रहे।

Related posts

बी. एम. रूइया गर्ल्स कॉलेज का हिंदी दिवस पर प्रोग्राम

newsstand18@

रामदास आठवले ने केक काटकर मनाया उभरते रॉक स्टार संगीत मासूम का जन्मदिन

newsstand18@

मातादयाल देवराज सेवा समिति और भारत पेट्रोलियम के संयुक्त तत्वावधान में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

newsstand18@