Mumbai

धूमधाम से मनाया गया मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष जयकांत शुक्ला का जन्मदिवस

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष व दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता श्री जयकांत शुक्ला के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मालाड पूर्व स्थित सूची धाम क्लब में शनिवार को भव्य जन्मदिवस उत्सव व शुभचिंतकों की ओर से स्नेह समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं सहित गणमान्य नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी। शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के युवा नेता अमोल कीर्तिकर, विधायक सुनील प्रभु, पूर्व उप महापौर व नगरसेवक सुहास वाडकर, नगरसेवक प्रशांत कदम, अजीत राव राणे, तुलसीराम शिंदे, कांग्रेस सेवादल के वरिष्ठ नेता धनंजय तिवारी, क्लाइव डायस, कांग्रेस के युवा नेता प्रतिश तिवारी, रोहित सिंह, विनोद मिश्रा, अभिनेता रोहित गौर (मनमोहन तिवारी), समाजसेविका रेखा गौर, कांग्रेस जिला महासचिव प्रमोद प्रजापति, मुकेश ओझा, आशीष उपाध्याय, बसंत यादव, हित मुकेश ओझा, गोकुलधाम राजस्थानी मंडल के राजेंद्र तुलसियान सहित अनेकों प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने जयकांत शुक्ला को पुष्पगुच्छ, शॉल-श्रीफल देकर जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने शुक्ला जी के लंबे राजनीतिक सफर की सराहना की और उन्हें आगामी दिनों में और अधिक सफलता की कामना की।
जयकांत शुक्ला ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्नेह और समर्थन उनकी आगे की राजनीतिक यात्रा के लिए प्रेरणास्रोत है। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें उपस्थित जनों ने भरपूर आनंद लिया।
यह आयोजन दिंडोशी क्षेत्र के लोगों के बीच आपसी एकता तथा स्थानीय स्तर पर सौहार्दपूर्ण राजनीतिक संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है।

Related posts

मुंबई लोकल ट्रेन में महिला यात्रियों के लिए अच्छी खबर, वर्षों पुरानी मांग अब पूरी हुई

newsstand18@

कपड़ा उद्योग पर अमेरिकी टैरिफ का असर न्यूनतम, महाराष्ट्र सरकार ने संभावनाओं को बढ़ावा देने का दिया भरोसा

newsstand18@

Rally Australia (WRC): multiples of five

newsstand18@