बरसाती लाल कश्यप/जौनपुर
जौनपुर। जनपद के बदलापुर तहसील क्षेत्र में दैवीय आपदा से प्रभावित दो परिवारों को प्रशासन की ओर से राहत राशि प्रदान की गई है। उपजिलाधिकारी एवं तहसील प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर दोनों मृतकों के परिजनों के बैंक खातों में कुल 8 लाख रुपये की अहेतुक सहायता राशि भेजी गई।
जानकारी के अनुसार तहसील बदलापुर अंतर्गत ग्राम बरहुपुर, परगना गड़वारा निवासी भूलन पुत्र दुखी की 11 अप्रैल 2026 को आग लगने की घटना में मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद तहसील प्रशासन ने आवश्यक अभिलेखों की जांच और प्रक्रिया पूरी करते हुए मृतक के वारिसों के पक्ष में दैवीय आपदा राहत निधि से 4 लाख रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरित कराई।
इसी क्रम में ग्राम सलामतपुर, परगना रारी निवासी हरमेंद्र पुत्र सूबेदार की 27 अप्रैल 2026 को गोमती नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई थी। इस मामले में भी प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर मृतक के परिजनों को दैवीय आपदा निधि से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।
प्रशासन की इस पहल से दोनों पीड़ित परिवारों को आर्थिक संबल मिला है।
