Uttar Pradesh

जौनपुर में दुल्हा हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, थानाध्यक्ष केके सिंह घायल

बरसाती लाल कश्यप/जौनपुर
जौनपुर। जिले के चर्चित दुल्हा हत्याकांड में शामिल एक लाख रुपये का इनामी बदमाश रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। इस दौरान खेतासराय थानाध्यक्ष केके सिंह भी बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि खेतासराय थाना क्षेत्र में एक मई की शाम बारात लेकर निकले दूल्हे आजाद बिंद की अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद दूल्हे के परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।
घटना के संबंध में घायल थानाध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को बदमाशों के आने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर गोरारी मोड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध बदमाश दिखाई पड़े। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश रवि यादव गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस दूसरे फरार बदमाश की तलाश में कॉम्बिंग अभियान चला रही है।

Related posts

डाकिया बना चलता-फिरता बैंक, घर बैठे सीधे खाते में मिलेगी डीबीटी की राशि

newsstand18@

अब घर बैठे स्पीड पोस्ट से मंगवाएं श्री हनुमान गढ़ी अयोध्याधाम का प्रसाद -पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@

वाराणसी परिक्षेत्र के 6 जनपदों में दुर्घटना बीमा व प्रीमियम खातों के लिए विशेष अभियान: पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@