Mumbai

मुख्यमंत्री के दरबार में गूंजी मालाड के रहिवासियों की आवाज

ओमकार जानुभोये नगर SRA में “फर्स्ट फ्लोर” की गलत एंट्री पर कार्रवाई के निर्देश

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
मालाड पूर्व स्थित कुरार विलेज के ओमकार जानुभोये नगर SRA सोसायटी के रहिवासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्या अब समाधान की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा ने आज माननीय मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सोसायटी में दर्ज “फर्स्ट फ्लोर” की गलत एंट्री का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
मिश्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि कई पात्र परिवारों के घरों की सरकारी रिकॉर्ड में गलत तरीके से “पहले मंज़िले” के रूप में एंट्री दर्ज हो गई है। इस तकनीकी और लिपिकीय त्रुटि के कारण रहिवासियों की पात्रता, पुनर्वास और आवासीय अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार लंबे समय से इस परेशानी का सामना कर रहे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल SRA के वरिष्ठ अधिकारियों को संयुक्त बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित स्थल पर वास्तविक स्थिति का सत्यापन करने के आदेश भी दिए गए हैं। प्रस्तावित बैठक में SRA अधिकारी, आर्किटेक्ट, डेवलपर, सोसायटी कमेटी तथा प्रभावित रहिवासी उपस्थित रहेंगे, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट कर जल्द समाधान निकाला जा सके।
पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के संवेदनशील और जनहितैषी नेतृत्व में ओमकार जानुभोये नगर के पात्र परिवारों को निश्चित रूप से न्याय मिलेगा और सभी को उनका हक का घर प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि यह केवल तकनीकी गलती नहीं, बल्कि सैकड़ों परिवारों के भविष्य और आशियाने से जुड़ा विषय है, इसलिए प्रशासन को मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर जल्द निर्णय लेना चाहिए।

Related posts

Solberg wins Loheac RX in front of sell-out crowd

newsstand18@

दिंडोशी विधानसभा में भाजपा नेता विनोद मिश्रा द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण

newsstand18@

भीमशक्ति संगठन का वार्ड 43 में भाजपा महायुति के उम्मीदवार विनोद मिश्रा को समर्थन

newsstand18@