Mumbai

महामंडलेश्वर विद्यानंद गिरी को सोक्रेटिस सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी (SSRU) ने दी डॉक्टरेट की मानद उपाधि

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
कल्याण।
दिलासा फाउंडेशन और सोक्रेटिस सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी (SSRU) द्वारा तृतीय पंथीय किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर विद्यानंद गिरी को मानद डॉक्टरेट उपाधि प्रदान की गई।
यह समारोह 20 जून को कल्याण के के.एम. अग्रवाल कॉलेज में आयोजित हुआ, जिसमें दिलासा फाउंडेशन द्वारा कराओके म्यूजिकल शो ‘प्यार, दोस्ती और बारिश’ का भव्य लॉन्च भी किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों संगीत प्रेमियों ने शिरकत की और गानों की महफिल का भरपूर आनंद उठाया।
मुख्य अतिथियों में समाजरत्न डॉ. विजयनारायण पंडित, उद्योग विभाग के सेवा निवृत्त अधिकारी राजेश डोईफोड़े, प्रसिद्ध समाजसेविका ज़रीना बेग सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समारोह में दिलासा फाउंडेशन की ट्रस्टी डॉ. पद्मिनी कृष्णा ने महामंडलेश्वर विद्यानंद गिरी को सोक्रेटिस सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी की ओर से मानद डॉक्टरेट उपाधि प्रदान की।
SSRU ऐसी संस्था है जो पारंपरिक शैक्षणिक योग्यता के बिना समाज सेवा, मानवता और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को यह सम्मानित उपाधि (ऑनरेरी डॉक्टरेट) प्रदान करती है। यह एक सेरेमोनियल उपाधि है और पारंपरिक नौकरियों के लिए शैक्षणिक योग्यता के रूप में मान्य नहीं होती।
डॉ. पद्मिनी कृष्णा ने अपने संबोधन में कहा कि दिलासा फाउंडेशन समाज के हर वर्ग, खासकर वंचित परिवारों को बड़ा मंच प्रदान करने और उनकी मदद करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह कार्यक्रम वर्ष में दो बार आयोजित किया जाता है।
समारोह के दौरान सभी मुख्य अतिथियों और कलाकारों को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ. पद्मिनी कृष्णा ने कलाकारों का भी उत्साहवर्धन किया।दिलासा फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के विभिन्न तबकों को आगे लाना और उन्हें प्रोत्साहित करना है, जिसकी एक झलक इस कार्यक्रम में भी दिखाई दी।

Related posts

महाविरोत्सव का भव्य आयोजन

newsstand18@

भाजपा नेता व पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा ने बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ मुख्यमंत्री सहायता निधि में दिए 5 लाख

newsstand18@

भीमशक्ति संगठन का वार्ड 43 में भाजपा महायुति के उम्मीदवार विनोद मिश्रा को समर्थन

newsstand18@