Mumbai

कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर मनाया उत्सव: केक काटा, वृक्षारोपण किया, तुलसी के पौधे बांटे

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई:
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस उत्तर पश्चिम जिला (स्लम सेल) की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष पंकज राय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वृक्षारोपण किया गया और लोगों को तुलसी के पौधे भेंट किए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व की सराहना की और उनके विजन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। पंकज राय ने कहा कि राहुल गांधी का जन्मदिन सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि देश की युवा पीढ़ी को प्रेरित करने और सामाजिक न्याय के संदेश को फैलाने का अवसर है।
इस अवसर पर मुंबई सेवादल के वरिष्ठ नेता धनंजय तिवारी, पीसीसी प्रकाश अवस्थी, देवब्रत दत्ता चौधरी, अयूब खान, ब्लॉक अध्यक्ष अश्विन वोरा, प्रदीप सोनी, आसिफ खान, सलीम समेत कांग्रेस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया। वृक्षारोपण के साथ तुलसी के पौधे वितरित किए गए, जिसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और हरित क्रांति में योगदान देने के लिए प्रेरित करना था।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर राहुल गांधी के योगदान, विशेष रूप से गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए उनके प्रयासों को याद किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और सभी ने एकजुटता के साथ कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने का संदेश दिया।

Related posts

मालाड सहकारी बैंक को सर्वोत्कृष्ट बैंक पुरस्कार में द्वितीय स्थान

newsstand18@

जमाकर्ताओं के हित में भारत मर्चेंट्स चेंबर की बैंकों से दो बड़ी मांग, अध्यक्ष मनोज जालान ने लिखा केंद्रीय वित्त मंत्री को पत्र

newsstand18@

United news and transfers Valencia rejected €2 millions

newsstand18@