Mumbai

एफएसएसएआई दे रही मिलेट्स को बढ़ावा, ताकि देशवासी अपनाएं पौष्टिक आहार

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) इस समय 15 तरह के मिलेट्स यानी मोटे अनाज को बढ़ावा दे रही है, ताकि देशवासी पौष्टिक आहार खाएं। लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए समय-समय पर बड़े किचन के शेफ के साथ अभियान भी चलाए जा रहे हैं। आम जनता के बीच जाकर इनकी उपयोगिता भी समझाई जा रही है। यह बात एफएसएसएआई की पश्चिम क्षेत्र की निदेशक प्रीति चौधरी ने भारत मर्चेंट्स चैंबर द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कही।
प्रीति चौधरी ने बताया कि एफएसएसएआई प्रशिक्षण कार्यक्रम भी लगातार चलाती रहती है, ताकि स्वच्छ और हाइजेनिक खाना मिलता रहे। पश्चिम क्षेत्र में महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और मध्य प्रदेश शामिल हैं। इससे पहले चैंबर अध्यक्ष मनोज जालान ने प्रीति चौधरी का स्वागत करते हुए एफएसएसएआई द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
प्रीति चौधरी ने स्पष्ट किया कि सालाना 50 करोड़ रुपये से अधिक टर्नओवर वाले होटल, रेस्टोरेंट और उत्पादकों को सेंट्रल लाइसेंस लेना होता है। इससे कम टर्नओवर वाले राज्य लाइसेंस के अंतर्गत आते हैं। एफएसएसएआई की टीम समय-समय पर बड़े होटलों और उत्पादकों के यहां सैंपल लेकर जांच करती रहती है, ताकि गुणवत्ता का स्तर बना रहे।
इस अवसर पर महाराष्ट्र पुलिस के विशेष महानिरीक्षक, कोस्टल रेंज, राजीव जैन का भी सम्मान किया गया। उन्होंने भारत मर्चेंट्स चैंबर के सदस्यों के समक्ष अपने विचार रखे। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, सम्मानीय मंत्री निलेश वैश्य, कोषाध्यक्ष अजय सिंघानिया, ट्रस्टी राजीव सिंगल, योगेंद्र राजपुरिया, श्रीप्रकाश केडिया, विजय लोहिया, विष्णु केडिया, दीपक बुबना, प्रदीप जैन, निर्मल जैन, पवन मित्तल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Related posts

मुंबई कांग्रेस महासचिव जयकांत शुक्ला ने गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा

newsstand18@

मालाड सहकारी बैंक के ग्राहकों को मिली डिजिटल सेवा, QR कोड का कर सकेंगे उपयोग

newsstand18@

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज राम के दरबार में

newsstand18@