News

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के मण्डलाध्यक्षों के कार्यों की की समीक्षा, लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति पर दिया जोर

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
अहमदाबाद।
‘डिजिटल इंडिया’ की परिकल्पना के अनुरूप भारतीय डाक अपने व्यापक नेटवर्क को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ते हुए सेवा वितरण को अधिक सरल, त्वरित, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। डिजिटल तकनीकों के समावेश से डाकघरों में सेवाओं की दक्षता बढ़ी है और ग्राहकों को अनेक सुविधाएँ अधिक सुगमता एवं सुविधा के साथ उपलब्ध हो रही हैं। जनसेवा से डिजिटल सेवा तक, बदलते भारत के साथ निरंतर डाक विभाग कदमताल कर रहा है। सुरक्षित निवेश, सुनिश्चित रिटर्न और आकर्षक ब्याज दरों के चलते डाकघर की बचत योजनाएँ आज भी लोगों के बीच विश्वास और लोकप्रियता का प्रमुख आधार बनी हुई हैं। उक्त उद्गार उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने ‘मेघदूतम्’ सभाकक्ष, क्षेत्रीय कार्यालय, अहमदाबाद में आयोजित मण्डलाध्यक्षों एवं उपमंडलाध्यक्षों, के वित्तीय वर्ष 2026-27 के अब तक के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किये।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव द्वारा डाक विभाग के बिज़नेस की श्रेणीवार समीक्षा की गई। इनमें डोमेस्टिक मेल्स, पार्सल, इंटरनेशनल मेल, बचत बैंक सेवाएँ, डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा, नागरिक केन्द्रित सेवाएँ- आधार, पासपोर्ट, फिलेटली और इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक शामिल रहीं। उन्होंने इस बात की प्रशंसा की कि समग्र वित्तीय वर्ष 2026-27 के राजस्व लक्ष्य 349.51 करोड़ के सापेक्ष अगस्त-2026 तक उत्तर गुजरात डाक परिक्षेत्र ने 110.85 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है, जो गत वर्ष की अपेक्षा 55 फीसदी की शानदार वृद्धि को दर्शाता है। उत्तर गुजरात के डाकघरों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आरंभ ‘पोस्टल वारियर्स अभियान’ की गहन समीक्षा की गई और इसके तहत सिल्वर, गोल्ड, डायमंड एवं प्लेटिनम श्रेणी में डाकघरों को शीघ्र कवर करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान भविष्य की प्राथमिकताओं के अनुरूप निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति तथा व्यवसायिक वृद्धि को सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। पोस्टमास्टर जनरल ने पोस्ट ऑफिस काउंटर्स पर डिजिटल ट्रांजैक्शन बढ़ाने, पोस्टमैनों द्वारा डिलीवरी मोबाइल ऐप के माध्यम से डिलीवरी, डी प्लस जीरो में स्पीड पोस्ट और पार्सल के त्वरित वितरण, पीएम विश्वकर्मा टूल किट्स की डोर स्टेप डिलीवरी की सतत मानिटिरिंग, सेवाओं की प्रभावी मार्केटिंग रणनीति बनाने, सोशल मीडिया और ऑनलाइन माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण, इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से सुगम डिजिटल बैंकिंग पर भी जोर दिया।

इस बैठक के दौरान पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव के समक्ष विभिन्न मंडलों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की प्रस्तुति दी गई, जिन पर विस्तार से चर्चा एवं विश्लेषण किया गया। उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के डाकघरों में वित्तीय समावेशन के तहत इस वित्तीय वर्ष में अब तक लगभग 5.10 लाख नए बचत खाते व 15,700 सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए है। डाक जीवन बीमा में 145 करोड़ रूपये व ग्रामीण डाक जीवन बीमा में 27 करोड़ रुपये की कुल प्रीमियम राशि जमा हुई। 1.83 लाख लोगों ने डाकघर के माध्यम से आधार सेवाओं का लाभ उठाया। स्पीड पोस्ट से 25.15 करोड़ रुपये व पार्सल से 17.20 करोड़ रुपये, अंतर्राष्टीय डाक सेवा से 5.96 करोड़ रूपये और सिटिजन सेंट्रिक सर्विस से 7.80 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। उत्तर गुजरात में अभी तक 1346 गांवों को ‘सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम’ और 902 गांवों को ‘सम्पूर्ण बीमा ग्राम’ व 651 गाँवों को ‘सम्पूर्ण बचत ग्राम’ बनाया जा चुका है।

इस अवसर पर प्रवर अधीक्षक, रेल डाक सेवा श्री पियूष रजक को सर्वाधिक डिजिटल ट्रांजैक्शन हेतु, श्री एच.सी. परमार, अधीक्षक डाकघर, बनासकांठा मंडल को एक दिन में डाक जीवन बीमा व ग्रामीण डाक जीवन बीमा में 1029 पॉलिसी के साथ सर्वाधिक 1.10 करोड़ के न्यू प्रीमियम हेतु, श्री एम.एम. भारवाड़, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, फॉरेन पोस्ट ऑफिस, अहमदाबाद को सर्वाधिक इंटरनेशल मेल्स बुकिंग हेतु, श्री विनुभाई भारवाड़, उप मंडलीय निरीक्षक, विसनगर, मेहसाणा को ब्रांच पोस्ट ऑफिस के माध्यम से एक दिन में सर्वाधिक इंटरनेशनल मेल्स बुकिंग हेतु, कु.निराली पटेल, ब्रांच पोस्टमास्टर, उदलपुर, महेसाणा को एक दिन में सर्वाधिक 2658 स्पीड पोस्ट बुकिंग हेतु, कु. रक्षा राजपूत, ब्रांच पोस्टमास्टर, देनाप, महेसाणा एवं कु. श्वेतकुमार पटेल, ब्रांच पोस्टमास्टर, इपलोडा, साबरकांठा को उत्तर गुजरात में क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय प्लेटिनम पोस्टल वॉरियर बनने हेतु पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने सम्मानित किया।

Related posts

वाराणसी में डाक विभाग ने मनाया 77वां स्वतंत्रता दिवस, पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने किया ध्वजारोहण

newsstand18@

डाक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं डाककर्मियों को पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने किया सम्मानित

newsstand18@

बदलापुर मामले की जाने सच्चाई

newsstand18@