Uttar Pradesh

आम जनसमस्याओं को लेकर खुर्जा विधानसभा की जनता से मिले मुकेश कुमार मासूम, समस्याओं के शीघ्र समाधान का दिए आश्वासन

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
खुर्जा (उप्र)।
खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के देवराला गांव में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बॉलीवुड लेखक मुकेश कुमार मासूम ने रविवार को ग्रामीणों से जनसंवाद किया। इस दौरान गांववासियों ने सड़क और श्मशान की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
ग्रामीणों ने बताया कि इन मूलभूत सुविधाओं के अभाव में उन्हें रोजमर्रा की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मासूम ने उनकी बातें ध्यान से सुनीं और कहा कि सार्वजनिक जीवन का उद्देश्य जनता के सुख-दुख में शामिल होना और समस्याओं को सही स्तर तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा, “क्षेत्र की जनता का सुख-दुख मेरा अपना सुख-दुख है। समस्याओं को सिर्फ सुनना काफी नहीं, उनके समाधान के लिए विभागों और सरकार के स्तर पर लगातार प्रयास करना भी हमारी जिम्मेदारी है।”
देवराला गांव की सड़क और श्मशान संबंधी मांगों को लेकर मुकेश कुमार मासूम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है। खुर्जा विधानसभा से भाजपा टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे मुकेश कुमार मासूम ने कहा कि योगी जी की सरकार ने प्रदेश में एयरपोर्ट, हाईवे, सड़क, पुल, आवास, पेयजल और ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर व्यापक काम किया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हजारों किलोमीटर ग्रामीण सड़कें बनी हैं। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल व्यवस्था भी सुदृढ़ की जा रही है।
उन्होंने कहा कि जिन गांवों में अभी भी मूलभूत समस्याएं बाकी हैं, उन्हें शासन-प्रशासन के संज्ञान में लाकर समाधान के प्रयास किए जाएंगे। देवराला की मांग भी इसी भावना से मुख्यमंत्री और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई गई है।इस मौके पर मासूम ने योगेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, गवेंद्र शर्मा, नरेश राघव, राजकुमार, धीर सिंह वाल्मीकि, राहुल शर्मा, दिनेश राघव, सोमवीर सिंह सहित सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि गांवों की छोटी-बड़ी समस्याओं को शासन तक पहुंचाने का सिलसिला जारी रहेगा।

Related posts

सिर्फ आधार व मोबाईल नंबर के साथ पेपरलेस रूप में खुलेगा इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाता, खाते में तुरंत पहुँचेगी डीबीटी राशि

newsstand18@

‘सुकन्या समृद्धि योजना’ से बेटियाँ बनेंगी आत्मनिर्भर, ‘आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना भी होगी साकार – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@

वाराणसी परिक्षेत्र के 6 जनपदों में दुर्घटना बीमा व प्रीमियम खातों के लिए विशेष अभियान: पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@