जेवर में अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम व शोभायात्रा का आयोजन
न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
जेवर (गौतम बुद्ध नगर, उप्र)। भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर डॉ. अम्बेडकर जन कल्याण समिति (रजिस्टर्ड), जेवर द्वारा एक अत्यंत भव्य, सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
शाम को कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा से हुआ, जिसका फीता सुप्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक एवं गीतकार मुकेश कुमार मासूम द्वारा काटकर किया गया। बैंड-बाजों, जय भीम के नारों एवं अनुशासित जनसमूह के साथ निकली इस शोभायात्रा ने पूरे नगर में सामाजिक समरसता एवं जागरूकता का संदेश प्रसारित किया।
समिति द्वारा मुकेश कुमार मासूम का पारंपरिक रूप से पगड़ी बांधकर भव्य स्वागत किया गया।
बैंड बाजे के साथ पहले उन्हें मंच स्थल तक ले जाया गया। संगीत मासूम और मुकेश मासूम ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। अपने ओजस्वी एवं प्रभावशाली उद्बोधन में उन्होंने बाबा साहेब के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा, संगठन और संघर्ष को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। उनके वक्तव्य ने उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रभावित किया एवं व्यापक सराहना प्राप्त की।बता दें कि
मुकेश कुमार मासूम एक बहुआयामी रचनाकार, गीतकार एवं साहित्यकार हैं, जिनके लिखे गीत देशभर में लोकप्रिय हो रहे हैं। उनके प्रमुख गीत (गायकों सहित) इस प्रकार हैं
“दिल का खुदा” — गायक: उदित नारायण
“उस बेदर्दी ने दिल तोड़ा” — गायक: अगम कुमार निगम
“दिल तोड़ने वाला दिल का खुद निकला” — गायक: उदित नारायण
“दारू सिगरेट छोड़ दे” — गायिका: ममता शर्मा
“जीवन एक अमृत है” — गायक: उदित नारायण
“भगवान ज़रूरी है” — गायक: अल्तमश फ़रीदी
“खाटू श्याम जाना है” — गायक: अनूप जलोटा
“जय भीम बोलो रे” — गायक: मोहम्मद अज़ीज़
“ब्रेकअप पार्टी” — गायक: हरमन नाज़िम
“मेनू हँसके विदा कर दे” — गायक: शबाब साबरी
इसके अतिरिक्त फिल्म “धन्नो ढाबे वाली” में उनके लिखे गीत भी विशेष रूप से चर्चित रहे हैं।
उनकी लेखनी सरलता, भावनात्मक गहराई और सामाजिक संदेश के लिए जानी जाती है। साहित्य, पत्रकारिता और सिनेमा—तीनों क्षेत्रों में उनका योगदान उल्लेखनीय है, तथा वे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का सशक्त स्रोत बन चुके हैं।
इस अवसर पर उभरते हुए रॉकस्टार एवं सिने अभिनेता संगीत मासूम का भी फूलमालाओं एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। उनके संगीत एल्बमों ने युवाओं के बीच विशेष लोकप्रियता प्राप्त की है तथा उन्हें विभिन्न मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अनेक सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। उनके योगदान ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।
कार्यक्रम के अंतर्गत ध्वजारोहण, रागनी मुकाबला, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं पुरस्कार वितरण जैसे विविध आयोजन सम्पन्न हुए, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत जेवर के अध्यक्ष श्री पहलवान नारायण माहेश्वरी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने अपने संबोधन में समाज में समानता एवं शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया।
समिति अध्यक्ष: भाई शेर सिंह (पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी); उपाध्यक्ष: संजय सिंह (सभासद), संजय कुमार, हितेश गौतम (सभासद), सुरेन्द्र, दिनेश कुमार भाटी, अनिल सुदामा; महासचिव: मा. कपिल शान्त; कोषाध्यक्ष: प्रमोद प्रधान, राहुल कुमार; समिति निर्देशक: पदम सिंह डीलर, जगमाल जोशी; लेखा निरीक्षक: तेजपाल शांत (पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी), मास्टर भूरा सिंह; संयोजक: राजेश चौधरी, डॉ. उदयवीर, जसवंत , उदयपाल, संजय कुमार (तनहा प्रिंटर्स), सुरेश चन्द; सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य: रवि कुमार, मुकेश कुमार, संजीव कुमार, देवेंद्र कुमार, दीपक कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, सचिव रवि बौद्ध, सुनील कुमार, हिमांशु गौतम, सचिन, उमेश कुमार, रोहित कुमार, धर्मवीर डिश वाले, डॉ. कन्हैयालाल, विजयपाल मास्टर जी, अभिषेक, नवीन पत्रकार, राजीव कुमार, दलवीर ठेकेदार, नितिन; वरिष्ठ सलाहकार: वीरु (पूर्व सभासद), रामवीर जोशी, पुलकेश भारती, सतपाल नेताजी, आनंद बौद्ध, त्रिलोक चन्द, रमेश चंद, सोहनलाल (गुड्डू), भूदेव भास्कर, प्यारेलाल, रघुराज सिंह राही, डॉ. प्रदीप (पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी) आदि ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह आयोजन बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने में अत्यंत सफल रहा तथा सामाजिक एकता, जागरूकता एवं समरसता का सशक्त संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
