Uttar Pradesh

जनसेवा दिवस के रूप में मनाया गया सत्यप्रकाश सिंह का जन्मदिन, जरूरतमंदों में साड़ियां व टी-शर्ट वितरित

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
खुर्जा।
सामाजिक सरोकार और सेवा भावना के साथ श्री सत्यप्रकाश सिंह (प्रतिनिधि-माननीय सांसद महेश शर्मा) का जन्मदिन शनिवार को “जनसेवा दिवस” के रूप में मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी, खुर्जा विधानसभा-70 के नेता एवं बॉलीवुड लेखक मुकेश कुमार मासूम के नेतृत्व में विभिन्न इलाकों में जरूरतमंद परिवारों के बीच फल, साड़ियां, टी-शर्ट और अन्य उपयोगी सामग्री बांटी गई।
इस अवसर पर मुकेश कुमार मासूम ने सत्यप्रकाश सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत खुशियों को जनसेवा से जोड़कर उन्हें और अधिक सार्थक बनाया जा सकता है। उनका प्रयास रहेगा कि सामाजिक व व्यक्तिगत अवसरों को जनहित और सेवा से जोड़ा जाए। समाज में आपसी प्रेम, सम्मान और सहयोग मजबूत होने पर ही ऐसे आयोजनों का उद्देश्य पूरा होता है।
मासूम ने भाजपा नेता सत्यप्रकाश सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे सदैव लोगों के सुख-दुख में सहभागी रहें और उनका जीवन मानवता, सद्भाव, सेवा व सामाजिक समरसता से जुड़ा रहे।

Related posts

आज़मगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव का भव्य सम्मान, जनता के बीच लोकप्रियता को लेकर मिली सराहना

newsstand18@

श्रीकला रेड्डी का कटेगा टिकट! क्या कृपाशंकर सिंह की जीत का रास्ता हो जाएगा साफ?

newsstand18@

दैवीय आपदा पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक सहायता, प्रशासन ने जारी किए 8 लाख रुपये

newsstand18@