News

मनपा उद्यानों की सुरक्षा को लेकर विनोद मिश्रा की मनपा महापौर और आयुक्त से मुलाकात

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
मालाड (पूर्व) के कुरार गांव स्थित शारदाबाई गोविंद पवार उद्यान के सार्वजनिक शौचालय में 19 वर्षीय अमन सोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर समाजसेवक व भाजपा के पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा आज मुंबई महापौर और मनपा आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इस घटना को मनपा उद्यान प्रबंधन की गंभीर लापरवाही बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में मुख्य मांगें इस प्रकार हैं:
मामले की उच्च स्तरीय जांच SIT या पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारी से कराई जाए और दोषियों पर गैर-इरादतन हत्या (culpable homicide not amounting to murder) का मामला दर्ज किया जाए।
मुंबई के 300 से अधिक BMC गार्डन, पार्क और प्ले ग्राउंड की सुरक्षा, जो अभी निजी ठेकेदारों के भरोसे है और पूरी तरह फेल साबित हुई है, तुरंत महाराष्ट्र सुरक्षा बल (MSF/MSSC) को सौंपी जाए।
इस सुरक्षा व्यवस्था का प्रशासनिक नियंत्रण मुंबई के एक वरिष्ठ IPS अधिकारी के अधीन हो, ताकि पुलिस के साथ सीधा समन्वय बना रहे।
गार्डन के रखरखाव (Maintenance) और सुरक्षा (Security) के टेंडर अलग-अलग किए जाएं। एक ही ठेकेदार को दोनों काम देने से वह सिर्फ सफाई पर ध्यान देता है और सुरक्षा को नजरअंदाज करता है।
इस मौके पर विनोद मिश्रा ने कहा, “गार्डन महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित जगह होनी चाहिए। अमन सोनी की मौत ने पूरे मुंबई को हिला दिया है। BMC को अब अपनी सुरक्षा नीति बदलनी ही होगी।”
मुंबई मनपा महापौर रितु तावड़े और आयुक्त अश्विनी भिड़े ने मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए 15 दिनों के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ज्ञात हो कि अमन सोनी की मौत के मामले में परिजनों का आरोप है कि उसके दोस्तों ने उसे जबरन गार्डन ले जाकर नशीले इंजेक्शन और शराब दी, जिससे उसकी मौत हुई। कुरार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर चार युवकों को हिरासत में लिया है और घटनास्थल से खाली इंजेक्शन की बोतलें आदि बरामद हुई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। यह घटना सार्वजनिक स्थानों, खासकर गार्डनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

Related posts

Funny Videos Accident Compilation 2014 HQ – Funny Sport Fails

newsstand18@

अब डिजाइनर लिफाफे में डाक से राखी भेज सकेंगी बहनें- पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@

शरद पवार के इस्तीफे से आहत कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

newsstand18@