Mumbai

कांदिवली लोखंडवाला: वाटर रिजर्वॉयर व 120 फीट डीपी रोड के प्रकल्पबधित परिवार भाजपा नेता विनोद मिश्रा से मुलाकात किए

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
कांदिवली (पूर्व) स्थित लोखंडवाला परिसर में वाटर रिजर्वॉयर और 120 फीट डीपी रोड परियोजना से बाधित हुए करीब 1600 नागरिकों ने बुधवार को पूर्व नगरसेवक व भाजपा नेता विनोद मिश्रा के जनसंपर्क कार्यालय में भेंट कर अपनी व्यथा रखी और 225 वर्ग फीट के बजाय 304 वर्ग फीट का हक का घर दिए जाने की दृढ़ मांग की।
प्रकल्पबाधित नागरिकों का कहना है कि प्रशासन उन्हें जबरदस्ती 225 वर्ग फीट का घर स्वीकारने के लिए कह रहा है, जबकि इतने छोटे क्षेत्र में परिवार का उचित पुनर्वसन संभव नहीं है। इसलिए उनकी साफ मांग है कि उन्हें 225 वर्ग फीट के बजाय 304 वर्ग फीट का हक का घर दिया जाए।
इसके अलावा, सशुल्क पात्र नागरिकों को माहुल में पुनर्वसन देने संबंधी महानगरपालिका के प्रपत्र को रद्द करने की भी मांग की गई है। नागरिकों ने कहा कि जो लोग सशुल्क पात्र हैं, उन्हें माननीय हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार 5 किलोमीटर के अंदर ही पुनर्वसन दिया जाए।प्रकल्पबाधितों ने इस पूरे मामले में BMC आयुक्त की अध्यक्षता में तत्काल संयुक्त बैठक आयोजित करने की मांग की है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक उन्हें उनके हक का 304 वर्ग फीट का घर नहीं मिल जाता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।
यह मांगें कांदिवली लोखंडवाला परिसर के प्रकल्पबाधित नागरिकों द्वारा जनसंपर्क कार्यालय में रखी गईं।

Related posts

भारत रत्न डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर उद्यान व सावरकर मैदान का उद्घाटन समारोह संपन्न

newsstand18@

भारत चेंबर ट्रस्ट कालबादेवी के द्वारा प्रतिदिन 100 कार्टन बिसलेरी पानी का वितरण

newsstand18@

कांग्रेस के उत्तर भारतीय सभा में कुर्सियां करती रही इंतजार, लेकिन नही आया समाज

newsstand18@