Mumbai

धूमधाम से मनाया गया विनोद मिश्रा का जन्मदिवस

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के मुंबई मनपा पार्टी पक्ष नेता व पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया।
भ्रष्टाचार विरोधी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे बी सिंह ने बताया कि, शनिवार 25 मार्च को हम सभी के चहेते मा. कार्य सम्राट नगरसेवक व मनपा बीजेपी के तेज तर्रार पक्ष नेता विनोद मिश्रा जी का जन्मदिन मालाड़ पूर्व स्थिति शांतिनगर पिंपरीपाढ़ा के हनुमान मंदिर में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इनके जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर सभी गरीब बच्चों को स्कूल बैग व मिठाइयाँ बांटी गयी। सभी क्षेत्रीय रहिवासियों ने मंगल कामना करते हुए आगामी चुनाव में पूर्ण बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लिया।
यह जन्मोत्सव भ्रष्टाचार विरोधी मंच(अखिल भारतीय) मुंबई व ओम सांई प्रतिष्ठान पिंपरीपाढ़ा की ओर से आयोजित किया गया था। जिसमें मुख्य आयोजक अंकित सिंह, रोहित मंडल व विलास भोइटे थे। इसके साथ भाजपा, बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के सभी कार्यकर्ताओं ने विनोद मिश्रा जी को बारी-बारी से पुष्प गुच्छ व शाल देकर मंगल शुभकामनाएं दी और कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने का संकल्प लिया।

Related posts

United news and transfers Valencia rejected €2 millions

newsstand18@

भारत मर्चेंट चेंबर में आईआरसीटीसी वेस्ट जोन जीएम गौरव झा ने कहा टिकट दलालों पर अंकुश लगा है

newsstand18@

कुरार की सड़के कब होंगी गड्ढामुक्त? भाजपा नेता विनोद मिश्रा ने अधिकारियों के समक्ष रखा सवाल

newsstand18@