News Uttar Pradesh

मन की बात के 100 वें संस्करण पर डाक विभाग द्वारा विशेष डाक टिकट

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
वाराणसी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100 वें संस्करण को सुनने के लिए जहां लोग लालायित हैं, वहीं डाक विभाग ने इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए इस पर एक डाक टिकट भी जारी किया है। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने दी।

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक और रेडियो का अभिन्न संबंध रहा है। कभी रेडियो के हर कार्यक्रम श्रोताओं के पत्रों के बिना अधूरे होते थे। पोस्टकार्ड से लेकर लिफाफों पर लिखे इन पत्रों को डाकिया बाबू बड़े जतन से रेडियो स्टेशन पहुंचाते थे, कई बार तो इन्हें काफी बड़े मेल बैगों में भरकर वितरित करना पड़ता था। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम से रेडियो को फिर से लोकप्रिय बनाया।

वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि ‘मन की बात’ के 100 वें संस्करण को यादगार बनाने के लिए भारतीय डाक विभाग ने इस पर 26 अप्रैल, 2023 को एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया है। 5 रुपए मूल्य वर्ग वाला यह डाक टिकट शीघ्र ही प्रधान डाकघर के फिलेटली ब्यूरो में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Related posts

भागवत में है चारों वेदों का मधुर रस

newsstand18@

Jaipur Earthquake: जयपुर में भूकंप के लगातार तीन झटके, सहमे लोग घरों से बाहर

newsstand18@

गुजरात सरकार के पेंशनर्स का पोस्ट ऑफिस के माध्यम से निःशुल्क बन रहा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@