Mumbai Politics

बजरंग दल के नाम पर वोट चाहिए, लेकिन पहलवान बजरंग नही चलेगा: दिनेश प्रताप सिंह

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
एक तरफ बजरंग दल के नाम पर वोट मांग रहे हैं, दूसरी ओर पहलवान बजरंग पुनिया की पिटाई करा रहे हैं। यह कहां की नैतिकता है? यह कहना है मुंबई कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह का।
दिनेश प्रताप सिंह ने एक बातचीत में कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का चेहरा पूरी तरह से बेनकाब हो गया है। इन्हे देश की संस्कृति, धर्म से कोई मतलब नहीं, इन्हे सिर्फ सत्ता से सरोकार है। उन्होंने आगे कहा कि, हमारे देश में नारी को देवी स्वरूप माना जाता है और देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री इन्ही देवी स्वरूप महिला पहलवानों को पिटवाने का काम कर रहे हैं। नारी को हम सीता माता के रूप में देखते हैं और भाजपा इन्ही की बात नही सुन रही।
कांग्रेस नेता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा है कि, देश की जनता भाजपा का असली चेहरा पहचान गई है, जल्द ही इनका पूरे देश से सफाया होने जा रहा है। कर्नाटक से इसकी शुरुआत हो रही है। कांग्रेस पूरी तरह से महिला पहलवानों और देश के खिलाड़ियों के साथ है। आज देश का कितना बड़ा दुर्भाग्य है कि, भारत का मान सम्मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को अपने सम्मान के लिए खुले आसमान के नीचे सड़क पर बैठना पड़ रहा है। क्या देश की जनता यही दिन देखने के लिए भाजपा को सत्ता में बैठाया था।

Related posts

राहुल गांधी पर मुकदमा हो ही नहीं सकता: कपिल सिब्बल

newsstand18@

पत्रकारिता ऐसा यज्ञ है जिसकी यज्ञवेदी, अग्नि और आहूति सबकुछ पत्रकार को ही बनना होता है: राकेशमणि

newsstand18@

परमार्थ सेवा समिति द्वारा जरूरतमंदों को खाद्य सामान का वितरण

newsstand18@