Madhya Pradesh News

Satpura Bhawan Fire: 14 घंटे बाद आग पर काबू, कांग्रेस ने कहा, भ्रष्टाचार की फाइलें जलने लगी

Satpura Bhawan Fire news: भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी आग 14 घंटे बाद बुझा ली गई है। यह आग सोमवार 12 जून की शाम लगभग 4 बजे भवन के तीसरे मंजिल पर लगी थी। इसी इमारत में आदिम जाति कल्याण विभाग का कार्यलय है। देखते ही देखते आग बिल्डिंग के दूसरे हिस्सों में भी फैल गई। चौथे, पांचवे, छठवें फ्लोर के साथ छत तक को अपनी चपेट में ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों के साथ सेना के जवानों को भी बुलाना पड़ा। सबने मिलकर आग को बुझा दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13 जून की सुबह भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि आग बुझाने के लिए सभी एजेंसियों ने मिलकर काम किया। इसमें भारतीय सेना, भेल, एयरपोर्ट और CIASF भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बहुत बड़े पैमाने पर आग लगी थी। अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। एक टीम ने चौथे फ्लोर पर जाकर काम करना शुरू कर दिया है. वहां जो कुछ चीजें सुलग रही थीं, उन्हें बुझाने का भी काम किया गया है।
आग लगने के पीछे का कारण नहीं पता चल सका है। शुरुआती जांच के आधार पर कहा जा रहा है कि इसका कारण एयर कंडीश्नर में विस्फोट होना हो सकता है। प्रदेश प्रशासन ने अभी तक किसी भी कारण की पुष्टि नहीं की है।
विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने आग लेकर सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में जलने लगी सरकारी फाइलें। चुनाव से पहले लगी यह आग बताती है कि बीजेपी सरकार को अपने जाने की भनक लग गई है। भ्रष्टाचार की फाइलें जलने लगी हैं।

Related posts

Albatec Racing Geared-Up For World RX Of France in Europe

newsstand18@

डाक विभाग अब सिर्फ चिट्ठियाँ ही नहीं, बल्कि देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने वाला एक आधुनिक एवं गतिशील संगठन-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@

डाक विभाग ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने अहमदाबाद जीपीओ में किया ध्वजारोहण

newsstand18@