News

PM Kisan Yojana: इस सप्ताह आ रही है 14वीं किस्त? किसान जाने लेटेस्ट अपडेट

PM kisan nidhi: प्रधान मंत्री किसान निधि कब तक आयेगा? यह सवाल देश के लाखों किसानों के मन में होगा। किसानों को केंद्र सरकार से पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त (PM Kisan 14th Installment) का इंतजार है। इस योजना के तहत पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को सरकार सालाना 6000 रुपये सीधे उनके अकाउंट में ट्रांसफर करती है।
पीएम किसान योजना के तहत बीते फरवरी महीने में पीएम मोदी ने 13वीं किस्त का पैसा जारी किया था। अब 14वीं किस्त की रकम जुलाई 2023 के आखिरी सप्ताह में जारी होने की संभावना है। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नही की गई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि, इसी महीने 14 वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में आ जाएगी। यह योजना किसानों की मदद के लिए वर्ष 2019 में शुरू की गई थी। अब तक इस योजना के तहत 13 किस्त सीधे किसानों के खाते में जमा की जा चुकी है। अधिक जानकारी के लिए पीएम किसान निधि की वेबसाइट पर जाएं।

Related posts

डाक सेवाओं के साथ-साथ वाई-फाई, कैफेटेरिया, मिनी लाइब्रेरी, युथ-केंद्रित कम्फर्ट सीटिंग स्पेस जैसी सुविधाएं प्रदान करेगा आई.आई.एम अहमदाबाद डाकघर

newsstand18@

Celebrating 25 years since Rally Australia’s first WRC inclusion

newsstand18@

“कोर्ट का फैसला गांधी परिवार के मुंह पर तमाचा”

newsstand18@