News Uttar Pradesh

ज़ेवर में जुटेंगे फ़िल्मी सितारे‘ज़ेवर फिल्म फेस्टिवल’ की होगी शुरुआत

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
लखनऊ।
ज़ेवर में बन रहे इंटर नेशनल एयरपोर्ट और नई फ़िल्मसिटी का निर्माण अब बॉलीवुड को भी ख़ूब आकर्षित कर रहा है। केंद्रीय फ़िल्म सेंसर बोर्ड के पूर्व सदस्य और फ़िल्म निर्माता निर्देशक कैलाश मासूम ने आज “ज़ेवर फ़िल्म फ़ेस्टिवल” के प्रस्ताव को लेकर ज़ेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह से रबपुरा स्थित उनके निवास पर मुलाक़ात की।
कैलाश मासूम ने बताया कि “धीरेंद्र सिंह जी ने बहुत ही उत्साह के साथ इस प्रस्ताव को स्वीकार किया और हर संभव सहयोग करने की बात कही साथ ही उन्होंने फ़ेस्टिवल को सांस्कृतिक और उत्तर प्रदेश के विकास से जोड़ने जैसे कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।”
मुंबई से आए कैलाश मासूम ने बताया कि बहुत जल्द इस फ़ेस्टिवल की तारीख़ तय की जायेगी। गौतम बुद्ध नगर की स्थानीय जनता पहली बार फ़िल्मी सितारों से रुबरु होगी और उनके साथ एंजोय करेगी।
ग़ौरतलब है कि कैलाश मासूम मूलरूप से ज़ेवर के पास दयानतपुर गांव के रहने वाले हैं और पिछले 22 सालों से मुंबई फ़िल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। कैलाश मासूम ने विधायक धीरेंद्र सिंह की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने ज़ेवर की जनता के लिए बहुत कुछ किया है, ज़ेवर की पंहचान उनके नाम और उनके विकास कार्यों से जानी जाती है ! हर जाति, समुदाय और धर्म के लोग उन्हें पसंद करते हैं। फ़ेस्टिवल के सवाल पर उन्होंने कहा कि बॉलीवुड की अनेक नामचीन हस्तियाँ इस फ़ेस्टिवल में शिरकत करेंगी। पहली बार गौतम बुद्ध नगर की स्थानीय जनता ज़ेवर फ़िल्म फ़ेस्टिवल के माध्यम से फ़िल्मी सितारों के साथ रुबरु होगी। फ़ेस्टिवल के अलावा फ़िल्म कलाकारों को उत्तर प्रदेश प्रतिभा सम्मान से भी सम्मानित किया जाएगा। इस फ़ेस्टिवल में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया जाएगा।

Related posts

PM Kisan Yojana: इस सप्ताह आ रही है 14वीं किस्त? किसान जाने लेटेस्ट अपडेट

newsstand18@

क्षत्रियों को अपमानित करने वाली भाजपा को सबक सिखाए राजपूत समाज: दिनेश प्रताप सिंह

newsstand18@

Hyundai Shell World Rally Team travels down under

newsstand18@