News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया, बोले भारत मणिपुर के साथ

Independence day PM Modi speech: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा कि भारत मणिपुर के लोगों के साथ खड़ा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वहां की समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मणिपुर में अशांति और हिंसा का दौर आया है और महिलाओं की गरिमा पर हमले के समाचार मिल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मणिपुर के लोग पिछले कुछ समय से शांति बनाए हुए हैं और उन्होंने शांति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा, “राज्य और केंद्र सरकार उन समस्याओं को हल करने के लिए मिलकर काम कर रही हैं और आगे भी जारी रखेगी।”
इस अवसर पर श्री मोदी ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाली हर महान हस्ती को श्रद्धांजलि अर्पित की। महात्मा गांधी के नेतृत्व में असहयोग आंदोलन और सत्याग्रह आंदोलन तथा भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु और असंख्य वीरों के बलिदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उस पीढ़ी के लगभग सभी लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था।

उन्होंने इस महत्वपूर्ण वर्ष में होने वाली प्रमुख वर्षगांठों को रेखांकित किया। आज महान क्रांतिकारी और आध्यात्मिक हस्ती श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती वर्ष का समापन हुआ। उन्होंने स्वामी दयानंद की जयंती के 150वें वर्ष, रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती का भी उल्लेख किया, जिसे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने भक्ति योग संत मीरा बाई की 525 वर्ष पुरानी गाथा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “अगला गणतंत्र दिवस भी 75वां गणतंत्र दिवस होगा।” उन्होंने आगे कहा, “कई मायनों में, कई अवसर, कई संभावनायें, हर पल नई प्रेरणा, हर पल नई चेतना, हर पल सपने, हर पल संकल्प, शायद राष्ट्र निर्माण में संलग्न होने का इससे बड़ा कोई और अवसर नहीं हो सकता है।”
साभार: PIB

Related posts

George Boateng: Keeping Ron Vlaar was Paul Lambert masterstroke

newsstand18@

इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने मनाई पाँचवीं वर्षगांठ, ‘आपका बैंक, आपके द्वार’ को कर रहा प्रोत्साहित

newsstand18@

Jaipur Earthquake: जयपुर में भूकंप के लगातार तीन झटके, सहमे लोग घरों से बाहर

newsstand18@