News

भारत मर्चेंट्स चेंबर का दीपावली स्नेह सम्मेलन सम्पन्न, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
भारत मर्चेंट्स चेम्बर द्वारा आयोजित मुंबई के सबसे बड़े दीपावली स्नेह सम्मेलन में राज्य के कौशल्य विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, दक्षिण मुंबई सांसद अरविंद सावंत, नगरसेवक आकाश पुरोहित, मकरंद नारवेकर, रीटा मकवाना, जनक संघवी आदि गणमान्य ने सभी व्यापारीयों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जिससे व्यापारी बेखौफ व्यापार कर सके।
इस मौके पर सेंट्रल रेलवे के सी.सी.एम. (फ्रेट) उदय शंकर झा, आर.टी.आई. कमिश्नर सहित सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कपड़ा व्यापारियों व मुंबई के प्रतिष्ठित लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर चेम्बर अध्यक्ष नरेंद्र पोदार, उपाध्यक्ष मनोज जालान, सम्माननीय मंत्री अजय सिंघानिया, नवीन बगड़िआ व कोषाध्यक्ष विष्णु केडिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए दीपावली व नववर्ष की शुभकामना दी।
इस मौके पर ट्रस्टी राजीव सिंगल, विजय लोहिया, योगेन्द्र राजपुरिया, श्रीप्रकाश केडिया, महेंद्र सोनावत, आनंद प्रकाश गुप्ता, पवन मित्तल, आनंद केडिया, गणपत कोठारी ने सम्मेलन में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

Related posts

वाराणसी परिक्षेत्र के 6 जनपदों में दुर्घटना बीमा व प्रीमियम खातों के लिए विशेष अभियान: पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@

9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस: ‘संचार को सक्षम बनाने और राष्ट्रों के लोगों को सशक्त बनाने के 150 वर्ष’ की थीम के साथ यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन मनाएगा 150वीं वर्षगांठ

newsstand18@

मां विंध्यवासिनी के धाम में पंडा ने किया पाप, महिला दर्शनार्थी से छेड़छाड़

newsstand18@