Mumbai

दिंडोशी विधानसभा में भाजपा नेता विनोद मिश्रा द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की दिशा में मंगलवार को सुबह 10 बजे वार्ड 43 भाजपा दिंडोशी विधानसभा के हुमेरा पार्क, पठानवाड़ी, मालाड पूर्व में नगरसेवक श्री विनोद मिश्रा के अथक प्रयासों से नव निर्मित चौक, उद्यान और स्मारक स्तंभ का लोकार्पण समारोह पद्म श्री विभूषित डा. सोमा घोष के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
यह कार्यक्रम भारतरत्न शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खान की स्मृति में आयोजित किया गया, जहां उनके योगदान को सम्मानित करते हुए बिस्मिल्ला खान चौक का उद्घाटन किया गया।

इसके अतिरिक्त, त्रिवेणी नगर से हुमेरा पार्क, पठानवाड़ी होते हुए गोकुलधाम तक डी.पी. रोड पर रुके हुए कार्यों का उद्घाटन और कचरा पेटी वितरण का कार्यक्रम भी मा. श्री विनोद मिश्रा के कर कमलों से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर भाजपा वॉर्ड पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

VIDEO: Neil Simpson impresses at Barum Czech Rally Zlín

newsstand18@

गोरेगांव मनपा कार्यालय पर कांग्रेस का मोर्चा

newsstand18@

Solberg wins Loheac RX in front of sell-out crowd

newsstand18@