Entertainment Mumbai

ठाकुर कॉलेज के स्टूडेंट संगीत ने रचा इतिहास, ब्रेकअप पार्टी गीत बना सबकी पसंद

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
ठाकुर कॉलेज के स्टूडेंट संगीत मासूम ने एक अलग ही इतिहास रच दिया है। उनके ” ब्रेकअप पार्टी ” गीत ने रिलीज होते ही धमला मचा दिया है। फिल्म इंडस्ट्री में हर तरफ इसी वायरल गीत की चर्चा हो रही है। शेमारू से रिलीज इस गीत पर पहले ही दिन हजारों रील बन चुकी थीं। फिलहाल यह गीत इन्सटा पर ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि मासूम कांदिवली स्थित ठाकुर कॉलेज में बी एम एम के फाइनल ईयर स्टूडेंट हैं।

बता दें कि, संगीत मासूम स्टारर “ब्रेक अप पार्टी” गीत रिलीज होते ही सुपर हिट हो गया है। रिलीज के दूसरे ही दिन इस गीत पर लगभग 2000 रील बन चुकी थी ।देश – विदेश में लोगों को यह गीत खूब पसंद आ रहा है। फिलहाल इन्स्टाग्राम पर यह गीत ट्रेंड कर रहा है। बतादें कि
बॉलीवुड के चमकते सितारे संगीत मासूम का बहुचर्चित सोलो गीत ब्रेक अप पार्टी ( breakup party ) शेमारू कम्पनी से रिलीज हो गया है । इस वीडियो सोंग के मुख्य सितारे हैं संगीत मासूम और अम्बिका दीवान बिष्ट । निर्देशन किया है आजाद हुसैन ने । निर्माता एवं गीतकार मुकेश कुमार मासूम हैं।निर्देशक आजाद हुसैन के अलावा डांस डायरेक्टर तीरथ निषाद , डी ओ पी मिस्टर अली , मेक अप शिवम पांडे व स्पॉट दादा हैं मुरली । इसके संगीतकार हर्ष बोस व अमन श्लोक हैं। नाजिम अली ने इसे अपनी सुरीली आवाज से गाया है। मासूम फिल्म कंपनी का यह गीत बहुत ही कर्णप्रिय बन पडा है। यह हर उम्र के लोगों को पसंद आ रहा है। बतादें कि संगीत मासूम एक होनहार कलाकार है। उन्होंने सरोज खान से डांस सीखा था और रोशन तनेजा एक्टिंग एकेडमी से अभिनय का चार महीने का डिप्लोमा किया है। फिल्म निर्माता और गीतकार मुकेश मासूम ने कहा है कि यह गीत सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित करेगा । निर्देशक आजाद हुसैन ने आशा व्यक्त की कि संगीत मासूम अपनी अभिनय प्रतिभा से बॉलीवुड में अलग और विशिष्ट पहचान बनायेगा । नरेश सिंह के मुताबिक यह गीत शेमारू कम्पनी से रिलीज हो गया है। लोगों को‌ गीत – संगीत खूब पसंद आ रहा है। सुप्रसिद्ध संगीतकार राजा रफीक ने इस गीत को लाजवाब बताया है।
फिल्म अभिनेत्री सिरीन ने संगीत के डांस की सराहना की है। सैकडों सफल फिल्मों के लेखक आदेश के. अर्जुन सहित देश भर के गणमान्य लोगों ने इस गीत को सराहा है।

Related posts

शरद पवार गुट की मुंबई में एकमात्र सीट पर संकट

newsstand18@

Funny Videos Accident Compilation 2014 HQ – Funny Sport Fails

newsstand18@

मालाड में परमार्थ द्वारा रुद्राभिषेक

newsstand18@