Mumbai

आशिर्वाद फाऊँडेशन द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आशिर्वाद फाऊँडेशन – जीने का सहारा ने भाईंदर पश्चिम के उत्तन इलाके में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।इस मौके पर संस्था के सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया। संस्था ने इस अवसर पर विशेष स्लोगन दिया –“एक वृक्ष इस शहर के स्वच्छ वातावरण के लिए।”
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के वीर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।इस अवसर पर मीरा-भाईंदर शहर की पूर्व नगरसेविका एवं समाज सेवी सुनीला शर्म और समस्त ब्राह्मण समाज फाऊँडेशन के संस्थापक सतेन्द्र शर्मा और विशेष रूप में उपस्थित रहे।

आशिर्वाद फाऊँडेशन की ओर से गणेश पाण्डेय, रामकृष्ण लाल,शांत प्रकाश शर्मा, कृष्ण कुमार, निलेश गुप्ता, विशाल तिवारी, सूरज दूबे, धनंजय दीक्षित सहित अन्य सदस्य भी शामिल हुए और सभी ने मिलकर हरियाली एवं स्वच्छता का संकल्प लिया।

Related posts

प्रधानमंत्री के परिवारवाद और भ्रष्टाचार वाले बयान पर कांग्रेस नेता दिनेश प्रताप सिंह का करारा जवाब, बोले पहले अपने भीतर देखें

newsstand18@

दिंडोशी विधानसभा में भाजपा नेता विनोद मिश्रा द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण

newsstand18@

M-Sport Hits 250 At Happy Hunting Ground

newsstand18@