News

सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी जरूरी- सहायक आयुक्त रेणुका बुवा

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
सभी व्यापारियों को अपने ऑफिस में व ऑफिस के बाहर सीसी टीवी कैमरा जरूर लगाना चाहिए, जिससे किसी भी अप्रिय घटना होने पर पुलिस तुरंत आरोपी को पकड़ सके।
कालबादेवी स्तिथ सभी व्यापारिक बिल्डिंग के द्वार पर व रोड की तरफ़ भी सीसी टीवी कैमरा होने से किसी भी तरह की लूट मार की घटनाओं पर काबू पाया जा सकता है। यह बात पायधुनी डिवीज़न की सहायक आयुक्त श्रीमति रेणुका बुवा ने भारत मर्चेंट्स चेम्बर में व्यापारियों के साथ हुई वार्ता में कही। इससे पहले चेम्बर अध्यक्ष ने सहायक आयुक्त श्रीमति रेणुका बुवा का स्वागत करते हुए कपड़ा व्यापारियों के साथ बढ़ते धोखाधड़ी के मामलो को उठाया। तथा साइबर क्राइम से भी आम आदमी परेशान हो चुका है इस बात को रखा। इस पर श्रीमती बुवा ने कहा, व्यापारियों को ख़ुद किसी को माल बेचते समय सावधानी बरतनी होगी। अगर किसी भी व्यापारी के साथ कोई घटना होती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करे। कभी कभी देर करने पर आरोपी को पकड़ पाना मुश्किल हो जाता है।
उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने पुलिस विभाग की व्यापारियों से मिलने के कार्यक्रम लगातार आयोजित होने चाहिए। इस सलाह को उन्होंने तुरंत मानते हुए कहा व्यापारी संगठन जब चाहे समय करके उनसे आकर मिल सकते है। श्रीमती बुवा ने साइबर क्राइम से निपटने के लिए एक सेमिनार चेंबर में आयोजित करने की सलाह दी। जिससे व्यापारियों व नागरिकों को जागरूक किया जा सके। कार्यक्रम के प्रारंभ में सम्मानीय मंत्री व कोषाध्यक्ष अजय सिंघानिया ने सहायक आयुक्त का परिचय दिया। इस अवसर पर पंकज अग्रवाल, प्रदीप जैन, ट्रस्टी श्रीप्रकाश केडिया, राजीव सिंगल, योगेन्द्र राजपुरिया, राधेश्याम जालान, दीपक बुबना, सुबोध गुप्ता आदि ने भी चर्चा में भाग लिया।

Related posts

अब घर बैठे स्पीड पोस्ट से मंगवाएं श्री हनुमान गढ़ी अयोध्याधाम का प्रसाद -पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@

अब जलरोधी डिजाइनर लिफाफे और गिफ्ट बॉक्स में डाक से राखी भेज सकेंगी बहनें: पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@

maratha reservation news: शांतिपूर्ण आंदोलन को छेड़ेंगे नहीं, हिंसा करने वाले को छोड़ेंगे नहीं

newsstand18@