Uncategorized

सुरों के सम्राट हैं अनूप जलोटा: मुकेश मासूम

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
सुप्रसिद्ध फ़िल्मी लेखक और गीतकार मुकेश कुमार मासूम ने पद्मश्री अनूप जलोटा को अध्यात्म के आकाश पर चमकता हुआ सितारा बताया। उन्होंने कहा कि अनूप जलोटा जी सुरों के सम्राट हैं। उनकी आवाज अलौकिक और अंदाज़ अद्भुत हैं। मुकेश कुमार मासूम ने सिनेविस्टा कम्पनी के लिए 14 अध्यात्मिक एपिसोड लिखे हैं। जिनमें 6 गीत भी शामिल हैँ।
भजन सम्राट के नाम से विख्यात पद्मश्री अनूप जलोटा ने ये गीत गाये हैं तथा उन पर ही फिल्माया गया हैँ।
इसके अलावा अनूप जलोटा ने मुकेश कुमार मासूम का लिखा एक धार्मिक गीत भी गाया है जिसके संगीतकार हैँ आज़म अली मुकर्रम। अनूप जलोटा और लवनीता ने इस गीत को गाया है।
मुकेश कुमार मासूम ने कहा कि अनूप जी जितने बड़े सिंगर हैँ उससे भी अच्छे इंसान हैँ।
वे हमेशा दूसरों की सहायता करते हैँ।
वे हजारों सुपर हिट भजन और ग़ज़ल गाकर देश – विदेश में अपनी अमिट छाप छोड़ चुके हैँ।

Related posts

Food goes digital: Online grocery shopping becomes popular

newsstand18@

Pedal power sees Amy complete world toughest cycle challenge

newsstand18@

ARR Craib MSA Scottish Rally Championship: Merrick Stages

newsstand18@